घंसौर में बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर:दोनों घायल, एक की हालत गंभीर; प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर
सिवनी जिले के घंसौर में शनिवार देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने…
