Headlines

Ayodhya Ram Mandir CEO Interview Process


अयोध्या राम मंदिर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के लिए मंगलवार को 8 पूर्व अफसरों ने इंटरव्यू दिए। इनमें 3 पूर्व IAS, एक IPS और 4 पूर्व सैन्य अफसर शामिल हैं। यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे पूर्व IPS राजेश पांडेय और जौनपुर के पूर्व डीएम दिनेश

.

इंटरव्यू सुबह साढ़े 11 बजे से 2 बजे तक चला। सूत्रों के मुताबिक, हर कैंडिडेट का 15-20 मिनट तक इंटरव्यू हुआ। उनसे कहां-कहां काम किया? धार्मिक क्षेत्र में क्या काम किया? भगवान राम में कितनी आस्था है? परिवार में कौन-कौन है? इस तरह के सवाल किए गए।

4 दिन तक चलने वाले इंटरव्यू में 18 कैंडिडेट शामिल होंगे। इनमें से 3 नाम फाइनल होंगे। फिर इन तीनों का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इंटरव्यू लेगा और आखिर में एक नाम फाइनल करेगा।

CEO पद के लिए 5,300 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन सिर्फ 18 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें अयोध्या के पूर्व डीएम योगेश्वर राम मिश्रा का नाम भी शामिल है। अभी 15 लोगों के नाम सामने नहीं आए हैं। रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी इंटरव्यू ले रहे हैं।

जिन अफसरों के नाम सामने आए, उनके बारे में जानिए

5,300 लोगों ने किया आवेदन, 34 सवालों से हुई स्क्रूटनी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट ने CEO पद के लिए 13 से 18 जुलाई तक आवेदन मांगे थे। आवेदकों से ऑनलाइन गूगल फॉर्म के जरिए 34 सवालों के जवाब मांगे गए थे। इन्हीं के आधार पर टीम ने 5,300 आवेदनों की स्क्रूटनी की। इनमें से 18 कैंडिडेट पद के योग्य पाए गए। इसके बाद इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।

आवेदकों के लिए ये प्रमुख शर्तें रखी गईं

  1. आयु सीमा: आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए।
  2. कार्यकाल: CEO की नियुक्ति शुरुआती 3 साल के लिए होगी। कामकाज के प्रदर्शन के आधार पर कार्यकाल आगे बढ़ाया जा सकेगा।
  3. अनुभव: सामान्य प्रशासन, वित्त-लेखा, मानव संसाधन, जनसंपर्क, सूचना प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और विधि-कानून जैसे क्षेत्रों में कम से कम 20 साल का अनुभव जरूरी है।

आवेदकों से पूछा था- कट्टर हिंदू हैं या आस्थावान

  • गूगल फार्म में आवेदकों से नाम, जन्मतिथि, उम्र, पता, शहर, राज्य, पिन कोड, मोबाइल नंबर और ई-मेल जैसी व्यक्तिगत जानकारी मांगी गई थी। हिंदी और अंग्रेजी भाषा की समझ से जुड़े सवाल भी थे। इसके अलावा आवेदक की सर्वोच्च शैक्षणिक योग्यता, वर्तमान नौकरी या रिटायरमेंट और पिछली संस्था की जानकारी मांगी गई थी।
  • वह कितने कर्मचारियों का नेतृत्व कर चुका है, यह भी पूछा गया। इसके लिए 1,000 से 5,000 और इससे ज्यादा कर्मचारियों के विकल्प दिए गए थे। आवेदक से यह भी पूछा गया कि क्या वह पहले किसी सामाजिक या धार्मिक संगठन, मठ या मंदिर से जुड़ा रहा है?
  • अगर हां, तो कितने साल तक जुड़ा रहा, इसकी जानकारी भी मांगी गई। आवेदक को यह भी बताना था कि वह कट्टर हिंदू है या आस्थावान हिंदू। इसके अलावा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए उसका विजन, कार्ययोजना और सुझाव भी मांगा गया था।

——————————

ये खबर भी पढ़ें-

श्रीराम ट्रस्ट के CEO से 34 सवाल पूछे, ट्रस्ट के भेजे ऑनलाइन फॉर्म में बताना होगा कि क्या वह कट्‌टर हिंदू है या आस्थावान

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के आवेदकों से 34 सवालों पर जानकारी मांगी गई है। तीन सदस्यीय चयन समिति की ओर से सभी ऑवेदकों को ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरने के लिए दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *