मोटरसाइकिल चोरी करने वाला व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद
बठिंडा शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी की दो वारदातें सामने आई हैं। खास बात यह है कि दोनों मामलों में संदिग्ध चोरों की गतिविधियां आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गईं, लेकिन इस
.

चांदी के कड़े चोरी करने के बाद भगाता हुआ एक चोर
फ्रिज के ऊपर रखे बच्चे के चांदी के कड़े चोरी करने के बाद वह मौके से फरार फुटेज के अनुसार, दो घरों के दरवाजे अंदर से बंद होने के कारण वह उनमें प्रवेश नहीं कर पाता। इसके बाद वह पास की एक गली में चला जाता है। वहां एक घर का दरवाजा खुला दिखाई देने पर वह अंदर दाखिल हो जाता है। आरोप है कि घर में फ्रिज के ऊपर रखे बच्चे के चांदी के कड़े चोरी करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी गली से निकलकर किला मुबारक साहिब की तरफ चला गया। गली में लगे CCTV कैमरे में उसके आने से लेकर चोरी के बाद फरार होने तक की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि पहले चोरी की वारदातें अक्सर रात के समय होने की बात सामने आती थी, लेकिन अब दिन में भी घर सुरक्षित नहीं लग रहे।

अमरपुरा बस्ती से मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाता हुआ चोर
अमरपुरा बस्ती में बाइक चोरी
दूसरी वारदात अमरपुरा बस्ती की गली नंबर-4 में सामने आई। अमरपुरा बस्ती निवासी परविंदर सिंह के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11:09 बजे एक व्यक्ति गली से काले रंग की Hero Splendor Plus मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। मोटरसाइकिल का नंबर PB03 AS 4019 बताया गया है।
परविंदर सिंह की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, बाइक चोरी करने वाले व्यक्ति की गतिविधि भी CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज सामने आने के बावजूद आरोपी का अभी तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि CCTV में संदिग्ध का चेहरा और वारदात से जुड़ी गतिविधियां रिकॉर्ड हैं तो पुलिस को मामले की जांच तेज करनी चाहिए।
CCTV फुटेज के बावजूद गिरफ्तारी नहीं
इन दोनों घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी की घटनाओं में CCTV फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हो सकती है। इसके बावजूद यदि फुटेज सामने आने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं तो लोगों के बीच पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी बढ़ना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े गलियों में घूमकर रेकी करने और चोरी करने वाले आरोपियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की गश्त व्यवस्था कितनी प्रभावी है। वहीं, CCTV फुटेज उपलब्ध होने के बाद आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है, यह भी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
