जिन बच्चों के दिल में छेद, सरकार कराएगी इलाज:कोच्चि के अमृता हॉस्पिटल में होगी सर्जरी, मंत्री ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर किया रवाना
जन्मजात हृदय रोग से जूझ रहे झारखंड के 20 बच्चे सोमवार को मुफ्त इलाज और ऑपरेशन के लिए कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल रवाना हुए। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल पर सरकार जांच, ऑपरेशन, दवा, अस्पताल में रहने-खाने और आने-जाने का खर्च उठाएगी। रवाना होने के…
