Headlines

अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी:परिवार संग टेका माथा, बोले- यहां आकर मिलती है अलग ऊर्जा और मन को सुकून

अमृतसर में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी आज अपने परिवार के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे। उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। इस दौरान उन्होंने पवित्र परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी का श्रवण भी किया और वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया। गोल्डन टेंपल पहुंचने के बाद सुनील शेट्टी भावुक नजर आए।…

Read More

अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायल:पिंडवाड़ा में हादसा, प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर

पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर नया सनवाड़ा गांव के पास हुई। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को उदयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सिरोही तहसील के कल्दारी गांव निवासी लसाराम पुत्र अर्जुन राम…

Read More

अशोकनगर में त्योहार की तैयारियों पर शांति समिति की बैठक:कलेक्टर बोले-संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़े, अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

अशोकनगर में बुधवार शाम कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। कलेक्टर साकेत मालवीय, एसपी राजीव कुमार मिश्रा, अधिकारी और शहर के नागरिक इसमें शामिल हुए। बैठक में आने वाले त्योहारों की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। लोगों ने कृष्ण जन्माष्टमी सहित धार्मिक आयोजनों के दौरान सोशल मीडिया पर भगवानों के…

Read More

कोटेदार के स्टॉक में भारी कमी पाई गई:देवरिया में कार्डधारकों की शिकायत पर जांच के बाद एफआईआर दर्ज

देवरिया में सरकारी राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन ने उचित दर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की है। बनकटा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुटिया भर, तहसील भाटपाररानी में कार्डधारकों ने उचित दर विक्रेता रवि कुमार प्रसाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने मामले की जांच की।…

Read More

DM बोले-'सुरक्षा-प्रबंधन को एजेंसियां एकजुट रहें':अररिया में भारत-नेपाल बॉर्डर मुद्दों पर बैठक,अंतर-विभागीय समन्वय पर चर्चा

जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में बुधवार को भारत-नेपाल सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक अररिया जितेंद्र कुमार और विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, सीमा प्रबंधन और अंतर-विभागीय समन्वय पर चर्चा…

Read More

रायगढ़ में 17 सौ विद्यार्थियों ने लिया साइबर-सुरक्षा का संकल्प:सोशल मीडिया से लेकर ऑनलाइन ठगी तक दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी, कहा- OTP किसी से साझा नहीं और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में साइबर सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश भर में यह अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर चलेगा। जहां इस अभियान के तहत 1700 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधो से बचाव को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साइबर जागृति अभियान…

Read More

गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची की मौत:गुरुग्राम में घर के बाहर खेल रही, कार को पीछे हटा रहा ड्राइवर हुआ फरार

गुरुग्राम के सेक्टर-46 इलाके में घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची की गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी…

Read More

कोडरमा में अवैध अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पर छापा:स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, मशीन गायब मिली; दो संचालकों से की गई पूछताछ

कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के बासोडीह में बुधवार को एक अवैध अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। ‘स्टार अल्ट्रासाउंड’ नामक इस क्लीनिक में छापेमारी के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन मौके पर नहीं मिली। अधिकारियों ने क्लीनिक को सील कर दिया और दो संचालकों को पूछताछ के लिए…

Read More

करतारपुर कॉरिडोर पर विदेश मंत्रालय का आया बयान:सुरक्षा स्थिति के चलते 7 मई 2025 से सेवाएं बंद, SGPC ने वीजा कोटा बढ़ाने की मांग उठाई

पाकिस्तान जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा कोटा बढ़ाने और करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग के बीच विदेश मंत्रालय ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सुरक्षा स्थिति को देखते हुए करतारपुर कॉरिडोर की सेवाएं फिलहाल निलंबित हैं। जायसवाल…

Read More

चंडीगढ़ में पक्षियों के लिए दो नए बसेरे:सेक्टर-17 और 43 में रेडक्रॉस की पहल, अब शहर में बढ़ेंगे बेजुबानों के संरक्षण के लिए कदम

शहर में इंसान ही नहीं, अब बेजुबान पक्षियों के लिए भी आशियाने और दाना-पानी की व्यवस्था मजबूत की जा रही है। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, यूटी ब्रांच, चंडीगढ़ ने अपने रेड क्रॉस पंछी बसेरा अभियान का विस्तार करते हुए सेक्टर-17 के रैन बसेरा और सेक्टर-43 के हॉस्पिटल में दो नए पंछी बसेरे तैयार किए हैं। इसका…

Read More