Headlines

चंडीगढ़ में पक्षियों के लिए दो नए बसेरे:सेक्टर-17 और 43 में रेडक्रॉस की पहल, अब शहर में बढ़ेंगे बेजुबानों के संरक्षण के लिए कदम




शहर में इंसान ही नहीं, अब बेजुबान पक्षियों के लिए भी आशियाने और दाना-पानी की व्यवस्था मजबूत की जा रही है। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, यूटी ब्रांच, चंडीगढ़ ने अपने रेड क्रॉस पंछी बसेरा अभियान का विस्तार करते हुए सेक्टर-17 के रैन बसेरा और सेक्टर-43 के हॉस्पिटल में दो नए पंछी बसेरे तैयार किए हैं। इसका उद्देश्य पक्षियों को सुरक्षित स्थान के साथ भोजन और पानी उपलब्ध कराना और लोगों को भी इस मानवीय पहल से जोड़ना है। डीसी-कम-चेयरमैन, IRCS-UT निशांत कुमार यादव, IAS और ADC-कम-सेक्रेटरी, IRCS-UT अमनदीप सिंह भट्टी, PCS के मार्गदर्शन में यह पहल आगे बढ़ाई गई। सेक्टर-17 रैन बसेरा और सेक्टर-43 हॉस्पिस में पंछी बसेरे तैयार किए गए हैं, जिससे इन स्थानों पर पक्षियों के लिए सुरक्षित ठिकाने और दाना-पानी की सुविधा उपलब्ध हो सके। लोगों को भी मुहिम से जोड़ने का संदेश रेडक्रॉस की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों और आसपास पक्षियों के लिए दाना और पानी रखें। खासकर गर्मी और बदलते मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना छोटी लेकिन महत्वपूर्ण मानवीय पहल हो सकती है। अधिकारियों ने कहा कि सामुदायिक भागीदारी से इस अभियान को शहर के अन्य हिस्सों तक भी पहुंचाया जा सकता है। पूनम मलिक के प्रयासों की सराहना इस पहल को आगे बढ़ाने में IRCS, यूटी चंडीगढ़ की नोडल ऑफिसर-कम-सुपरिंटेंडेंट पूनम मलिक के समर्पित प्रयासों की अधिकारियों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन के स्टेट डायरेक्टर और AC (FA) प्रदीप चोपड़ा भी मौजूद रहे। रेडक्रॉस का फोकस-मानवता और सेवा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने कहा कि यूटी ब्रांच भविष्य में भी समाज के व्यापक हित में ऐसी पहल जारी रखेगी। ‘पंछी बसेरा’ अभियान के जरिए संस्था मानवता, करुणा और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के साथ नागरिकों को बेजुबान जीवों की देखभाल के लिए प्रेरित कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *