![]()
नशे के खिलाफ देशभर में चलाए जा रहे अभियान को लेकर आज चंडीगढ़ में ‘Vision Document on Drug Control (2026–2029)’ और ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ पर ‘वार्तालाप’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में होगा। इसमें केंद्री
.
कार्यक्रम में गृह मंत्रालय के प्रवक्ता राज कुमार और NCB के जोनल डायरेक्टर अमनजीत सिंह मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम में नशे की समस्या, उसकी रोकथाम, तस्करी पर कार्रवाई और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
2026 से 2029 तक की रणनीति पर रहेगा फोकस
‘Vision Document on Drug Control (2026–2029)’ के जरिए आने वाले वर्षों में नशे के खिलाफ किस तरह की रणनीति अपनाई जाएगी, इस पर फोकस रहेगा। इसमें ड्रग कंट्रोल से जुड़े विभिन्न पहलुओं और नशे की रोकथाम के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर जानकारी सामने आ सकती है।
वहीं, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता, युवाओं को नशे से दूर रखने और नशे की तस्करी पर रोक लगाने जैसे मुद्दे भी चर्चा में रहेंगे।
चंडीगढ़-पंजाब को लेकर क्या सामने आएगा?
पंजाब लंबे समय से नशे की समस्या और ड्रग तस्करी को लेकर चर्चा में रहा है। वहीं, चंडीगढ़ भी पंजाब और हरियाणा के बीच स्थित होने के कारण ट्राईसिटी क्षेत्र में नशे की सप्लाई और तस्करी से जुड़े मामलों को लेकर महत्वपूर्ण क्षेत्र है। ऐसे में आज होने वाले कार्यक्रम में यह देखना अहम होगा कि चंडीगढ़ और पंजाब में नशे की समस्या को लेकर केंद्रीय एजेंसियों के स्तर पर क्या आकलन सामने आता है और आने वाले तीन वर्षों के लिए क्या रणनीति तय की गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ड्रग तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई रोकने, नशे के खिलाफ एजेंसियों के बीच समन्वय और युवाओं को नशे से दूर रखने को लेकर भी सवाल-जवाब हो सकते हैं। इसके अलावा पंजाब और चंडीगढ़ से जुड़े आंकड़ों या कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी सामने आती है या नहीं, इस पर भी नजर रहेगी।
