Headlines

CM सुक्खू ने युवाओं से पूछा विकास का रोडमैप:शिमला में बोले- नादौन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी आपकी प्रतिभा




मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पीएचडी शोधार्थियों से संवाद किया।इस दौरान विद्यार्थियों के भविष्य, शिक्षा और नादौन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने नादौन के विकास में प्रदेश सरकार के प्रयासों को गति देने में युवाओं और शोधार्थियों की भूमिका पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को आधुनिक शिक्षा और कुशल मानव संसाधन का केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकारी शिक्षण संस्थान राज्य की शैक्षणिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सरकार इनकी गुणवत्ता सुधारने और आधुनिक बुनियादी ढांचा बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। CM ने किया सीबीएसई प्रणाली का जिक्र CM सुक्खू ने सरकारी स्कूलों में सीबीएसई प्रणाली शुरू करने, डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने और शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने जैसे निर्णयों का उल्लेख किया। ये कदम हिमाचल को अत्याधुनिक शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने वाले अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सुझाव और उनकी प्रतिभा नादौन को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने मुख्यमंत्री को नादौन के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *