![]()
सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने आज उदयपुर के करीब एक दर्जन से ज्यादा रेस्टोरेंट पर औचक निरीक्षण किया। कई रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी मिली, साथ ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट नहीं थी, पीने का पानी भी स्वच्छ नहीं था। ऐसे में इन संचालकों को 15 दिन का समय देते हुए सुधार करने की चेतावनी दी है। सीएमएचओ ने यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी रोड और बोहरा गणेशजी एरिया में संचालित रेस्टोरेंट्स में की है। सुधार नहीं होने पर रद्द होगा लाइसेंस सीएमएचओ डॉ आदित्य ने बताया कि अगर 15 दिन के भीतर कोई सुधार नहीं हुआ तो टीम वापस निरीक्षण करेगी और लापरवाही पाए जाने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। सीएमएचओ ने बताया कि सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के आसपास एरिया में ज्यादातर स्टूडेंट्स रहते हैं। इसलिए यहां बड़ी संख्या में रेस्टोरेंट हैं। शिकायत मिली थी कि यहां हाईजीन का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। अब नियमित चेक होगी फूड क्वालिटी सीएमएचओ डॉ आदित्य ने बताया कि पहले हमारे पास फूड सेफ्टी ऑफिसर की कमी थी। हाल ही राज्य सरकार से हमें 6 फूड सेफ्टी ऑफिसर मिले हैं। इसलिए अब विशेष अभियान चलाकर नियमित रूप से फूड क्वालिटी की जांच की जाएगी। फूड सेफ्टी नियमानुसार रेस्टोरेंट संचालक के पास लाइसेंस होना चाहिए। वहां काम करने वाले कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट और पीने के पानी की जांच रिपोर्ट होनी चाहिए। साफ सफाई और कचरा निस्तारण आदि प्रोपर तरीके से मेंटेन होना जरूरी है। इनकी कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
CMHO ने एक दर्जन रेस्टोरेंट पर किया निरीक्षण:किचन में गंदगी मिली, कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट नहीं थी; 15 दिन में सुधार की चेतावनी दी
