Headlines

DM बोले-'अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी योजनाएं':कैमूर में गुरु रविदास विकास शिविर का उद्घाटन, 22 योजनाएं शामिल




कैमूर के ग्राम कबार में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर ‘श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर’ का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी (डीएम) ने बेतरी पंचायत के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया। शिविर के उद्घाटन के अवसर पर डीएम ने गुरु रविदास के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने समानता, मानवता और भेदभाव रहित समाज की शिक्षा दी थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… उनके आदर्शों को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। इस विकास शिविर में कुल 22 महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं और सेवाओं को शामिल किया गया है। इनमें राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नल-जल, शिक्षा, मनरेगा, जीविका और बीमा जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं है, बल्कि पात्र लाभार्थियों की पहचान कर समयबद्ध तरीके से योजनाओं का निष्पादन सुनिश्चित करना है। उन्होंने विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका और पंचायत स्तरीय कर्मियों को घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति जानकारी के अभाव में वंचित न रहे। जिला पदाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने समतामूलक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान भी किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *