नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने अपनी VX2 लाइनअप में नया फिक्स्ड-बैटरी वेरिएंट VX2 Go FB भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.13 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
कंपनी ने इसे उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जो रिमूवेबल बैटरी के बजाय डायरेक्ट-प्लग चार्जिंग सेटअप पसंद करते हैं।
1. 3.1 kWh की फिक्स्ड बैटरी और 128 km की रेंज
हीरो Vida VX2 Go FB में 3.1 kWh क्षमता वाली फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 128 किमी की क्लेम्ड IDC रेंज देती है।
पावर के लिए इसमें पूरी VX2 सीरीज की तरह 6 kW का स्विंगआर्म-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है।
2. 65 मिनट में 0 से 80% फास्ट चार्जिंग होगी
हीरो का कहना है कि यह नया वेरिएंट DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसकी मदद से स्कूटर को महज 65 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
यह फिक्स्ड-बैटरी फॉर्मेट उन अर्बन राइडर्स को आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया है, जिनका रोजाना का रूटीन फिक्स है और जिनके पास घर पर चार्जिंग का एक्सेस है।

3. 4.3-इंच LCD डिस्प्ले और नेविगेशन सपोर्ट
स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो Vida VX2 Go FB में 4.3-इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। यह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करता है।
इसके अलावा, डेली इस्तेमाल के लिए इसमें 27.2 लीटर की अंडर-सीट स्टोरेज और एक लंबी सिंगल-पीस सीट दी गई है, जिससे छोटी शहरी यात्राएं आरामदायक रहेंगी।
4. चार्जिंग में ग्राहकों को ज्यादा सहूलियत मिलेगी
Vida ने नए वेरिएंट के साथ अपने पोर्टफोलियो में चार्जिंग की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाई है। अब VX2 फैमिली में फिक्स्ड-बैटरी और रिमूवेबल-बैटरी दोनों तरह के विकल्प उपलब्ध हैं।
कंपनी के अनुसार, यह फैसला उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है जो अपार्टमेंट्स या इंडिपेंडेंट घरों में रहते हैं और जिनकी चार्जिंग जरूरतें अलग-अलग हैं।
5. VX2 रेंज: 4 बैटरी ऑप्शन में अब 5 वेरिएंट्स
Vida VX2 लाइनअप में अब 4 बैटरी पैक ऑप्शन के साथ कुल 5 वेरिएंट्स मौजूद हैं। इसमें सबसे छोटा 2.2 kWh का बैटरी पैक 93 किमी की क्लेम्ड रेंज देता है।
वहीं, सबसे बड़ा 4.4 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 187 किमी की क्लेम्ड रेंज प्रदान करता है।
6. अर्बन कम्यूटर्स के लिए रिमूवेबल से आसान विकल्प
शहरी यूजर्स के लिए रोज-रोज रिमूवेबल बैटरी को मैनेज करने या निकालने की जगह डायरेक्ट-प्लग चार्जिंग ज्यादा सरल और सुविधाजनक लग सकती है।
इसी सोच के साथ हीरो ने कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एक और प्रैक्टिकल ऑप्शन बाजार में उतारा है।


