Headlines

Himachal Cabinet Meeting update | Sukhu Govt To Approve CBSE School New Job


हिमाचल सचिवालय में होगी कैबिनेट बैठक। -फाइल फोटो।

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में होगी। इसमें शिक्षा, रोजगार और उद्योग नीति समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। विभिन्न विभागों में 5,000 से अधिक पदों को भरने के प्रस्ताव

.

बैठक से युवाओं को रोजगार देने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े फैसलों की उम्मीद है। कैबिनेट बैठक में 100 सरकारी स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध करने की योजना पर भी चर्चा संभव है। राज्य सरकार ने क्वालिटी एजुकेशन के लिए लगभग 150 सरकारी स्कूल पहले ही CBSE से संबद्ध कर दिए हैं।

अब और 100 स्कूलों को CBSE से संबद्ध करने की तैयारी है। इन स्कूलों को अगले शैक्षणिक सत्र से CBSE से संबद्ध किया जाना है। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी जरूरी है।

कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए CM सुक्खू।

कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए CM सुक्खू।

स्कूलों को मिलेंगे टीचर, अभी 150 स्कूलों में एक भी अध्यापक नहीं प्रदेश में लगभग 150 सरकारी स्कूल बिना किसी टीचर के चल रहे हैं, जबकि 3,315 स्कूलों में केवल एक शिक्षक तैनात है। ऐसे में अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत पर्याप्त संख्या में टीचरों की तैनाती के लिए आज की कैबिनेट में विभिन्न श्रेणियों के लगभग चार हजार पदों को भरने की मंजूरी मिल सकती है।

इसी तरह स्वास्थ्य क्षेत्र में 500 सहायक नर्सों की भर्ती का प्रस्ताव भी बैठक के एजेंडे में शामिल होने की संभावना है। सरकारी नौकरी के इन प्रस्तावों को कैबिनेट में मंजूरी मिलने के बाद ही भर्ती का प्रोसेस शुरू हो सकेगा। ऐसे में आज की कैबिनेट पर नौकरी की आस में बैठे बेरोजगार युवाओं की खास नजर रहेगी।

उद्योग नीति पर भी हो सकता है मंथन कैबिनेट बैठक में उद्योग नीति को लेकर भी चर्चा हो सकती है। सरकार नई उद्योग नीति बना रही है। राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने, उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए पॉलिसी बनाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *