Headlines

Himachal State Teachers Award 2026 List


हिमाचल सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों को स्टेट टीचर अवार्ड 2026 देने की घोषणा की है। स्कूल शिक्षा विभाग के 21 शिक्षकों और उच्च शिक्षा विभाग के 5 टीचरों एवं प्राचार्यों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। इ

.

शिक्षा विभाग ने बुधवार को इस संबंध में दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कीं। राज्यपाल की मंजूरी के बाद वर्ष 2026 के लिए शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने और विद्यार्थियों की पढ़ाई में विशेष रुचि दिखाने वाले शिक्षकों का चयन किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के 21 शिक्षक चयनित

स्कूल शिक्षा विभाग की सूची में सामान्य वर्ग (नॉन ट्राइबल/हार्ड एरिया) और विशेष पुरस्कार श्रेणी के शिक्षक शामिल हैं। सामान्य पुरस्कार के लिए तिलक राज (कांगड़ा), अजय कुमार (किन्नौर), किरण कुमार (किन्नौर), राकेश कुमार (किन्नौर),संजय कुमार नेगी (किन्नौर), मनोज कुमार (किन्नौर), इंदर प्रकाश (किन्नौर), जगदीश कुमार (बिलासपुर), रोहन लाल (मंडी), राकेश सिंह (हमीरपुर),पूर्णिमा कुमारी (हमीरपुर), खेचोक जांगपो (लाहौल-स्पीति), चमन लाल (शिमला), लोकेंद्र सिंह (शिमला) तथा सृष्टि शर्मा (सिरमौर) का चयन किया गया है।

इन टीचरों को विशेष श्रेणी पुरस्कार

वहीं विशेष पुरस्कार श्रेणी में रोशनी देवी (सोलन), सारिका आहूजा (शिमला), बलवंत जोहटा (शिमला), स्नेह लता (बिलासपुर), ललित कुमार (मंडी) और वीरेंद्र चौहान (शिमला) समेत चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *