Headlines

Hoshiarpur Road Accident | Tipper Truck Hits Activa, Two Women Died


होशियारपुर में रविवार को रेत-बजरी भरे एक टिप्पर ने स्कूटी सवार 2 महिलाओं को कुचल दिया। इससे दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से थोड़ी आगे जाकर ड्राइवर ने टिप्पर वहीं छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।

.

दोनों महिलाएं रिश्ते में मौसी-भतीजी थीं। उनके घर में शादी थी, जिसकी खरीदारी कर वे घर लौट रही थीं। मृतकों की पहचान रंजना देवी (47) और कामिनी देवी (27) के रूप में हुई है। कामिनी के पति अपनी 2 साल की बेटी के साथ उनके पीछे ही बाइक पर चल रहे थे। उन्होंने ही घटना की जानकारी अन्य परिजन को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कुछ दूरी पर खड़े टिप्पर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, अभी तक ड्राइवर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

सीसीटीवी में रेत बजरी से लदा टिप्पर तेज रफ्तार में दौड़ता दिखा।

सीसीटीवी में रेत बजरी से लदा टिप्पर तेज रफ्तार में दौड़ता दिखा।

बेटी-पति के साथ शादी में आई थी कामिनी

होशियारपुर में यह घटना दसूहा के कमाही देवी कस्बे की मुख्य सड़क पर हुई। पास ही मौजूद पुहारी गांव में रंजना की बेटी की शादी है। शादी में कामिनी अपने पति और दो साल की इकलौती बच्ची के साथ आई हुई थी।

करीब 3 महीने बाद शादी है, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं। रविवार सुबह कामिनी अपनी मौसी रंजना के साथ शादी की शॉपिंग करने के लिए स्कूटी से बाजार गई थीं। उनके साथ कामिनी की दो साल की बच्ची भी गई थी।

परिजन ने बताया कि कामिनी के घर से निकलने के बाद नेटवर्क की दिक्कत होने की वजह से उसका फोन नहीं लग रहा था। इसलिए, उसका पति भी बाइक से उन्हें देखने के लिए पीछे से चला गया। बाजार में उसे वे मिल गईं। सभी ने साथ में शॉपिंग की। इसके बाद वे बाजार से लौट रहे थे।

महिलाओं के परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस में पहुंचे थे। उन्होंने रो-रोकर मामले की जानकारी दी।

महिलाओं के परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस में पहुंचे थे। उन्होंने रो-रोकर मामले की जानकारी दी।

लबर पुहारी गांव के पास टक्कर मारी

लौटते समय कामिनी की बच्ची ने अपने पिता के साथ बाइक पर बैठने की जिद की। इससे बच्ची अपने पिता के बाइक पर बैठ गई, जबकि कामिनी और रजनी स्कूटी पर ही घर की ओर चल दिए। लबर पुहारी गांव के पास कामिनी की स्कूटी आगे थी और उनके पति की बाइक पीछे चल रही थी।

इसी दौरान तेज रफ्तार टिप्पर पीछे से आया और स्कूटी में टक्कर मारी दी। इससे दोनों महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं। इसके बाद टिप्पर उन्हें कुचलते हुए निकल गया। टिप्पर के पीछे चल रहे लोगों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद टिप्पर का ड्राइवर थोड़ी आगे जाकर रुका था।

हालांकि, जब उसने देखा कि दो महिलाएं सड़क पर पड़ी हैं, तो वह टिप्पर को छोड़कर भाग गया। इससे लोग उसे पकड़ नहीं पाए। लोगों ने दोनों महिलाओं को सड़क से उठाया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने टिप्पर को जब्त कर लिया है।

पुलिस ने टिप्पर को जब्त कर लिया है।

जांच अधिकारी बोले- हत्या का केस दर्ज किया

तलवाड़ा थाने के जांच अधिकारी SI अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और हत्या के आरोप में टिप्पर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी को खंगाला गया, जिसमें हादसे के बाद तेज रफ्तार टिप्पर ढोलबाहा एरिया की ओर जाता दिखाई दिया। उसका नंबर ट्रेस कर उसके मालिक तक पहुंचे।

जांच अधिकारी के मुताबिक, फरार टिप्पर ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

जालंधर में कार पेड़-रेहड़ी से टकराई, 3 की मौत:एक के कई टुकड़े हुए, सड़क पर बिखरे; 150 की स्पीड में थी गाड़ी

जालंधर में रविवार को सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर को जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चोलंग टोल प्लाजा के पास हुआ। बेकाबू फ्रोंक्स कार सड़क किनारे पेड़ और पास खड़ी एक रेहड़ी से जा टकराई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *