- Hindi News
- No fake news
- Indian Sukhoi Jet Shot Down, Pilot In Custody Of Pak Army; Know The Truth Of These Fake Claims
1 वर्ष पहले
- कॉपी लिंक

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तानी यूजर्स सोशल मीडिया पर कई फेक वीडियो और पोस्ट शेयर कर प्रोपगेंडा फैला रहे हैं। भास्कर फैक्ट जानिए क्या है इनका सच…
वायरल वीडियो
भीषण आग से उठ रहे धुंए के गुब्बार का यह वीडियो कई पाकिस्तानी यूजर्स ने शेयर किया। इस वीडियो कैप्शन में उर्दू में लिखा है- भारत पर पाकिस्तानी सेना का हमला। (अर्काइव)

पाकिस्तानी यूजर के शेयर किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट।
इसी दावे के साथ वीडियो को कई अन्य पाकिस्तानी यूजर्स ने भी शेयर किया। (अर्काइव)

सज्जाद नाज नाम के पाकिस्तानी यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
वीडियो का सच…
यह वीडियो pos kupang नाम के यूट्यूब चैनल पर 5 मई 2025 को अपलोड हुआ था। चैनल के मुताबिक, यह वीडियो इंडोनेशिया के पेकांगान जिले का है। जहां एक पार्किंग में लगी भीषण आग में 152 मोटरसाइकिल जल गईं थी।

यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो का स्क्रीनशॉट।
साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।
वायरल पोस्ट
कई पाकिस्तानी यूजर्स ने भारतीय सुखोई जेट गिराने की खबर पोस्ट की। एक यूजर ने लिखा- ब्रेकिंग: सुखोई Su-30MKI को मुजफ्फराबाद में मार गिराया गया, भारतीय पायलट को जिंदा पकड़ा गया। (अर्काइव)

पाकिस्तानी यूजर के शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
पोस्ट का सच…
भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने वायरल पोस्ट को फेक बताया है। PIB ने वायरल पोस्ट का खंडन कर लिखा- भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का सुखोई एसयू-30एमकेआई विमान 14 अक्टूबर 2014 को महाराष्ट्र के पुणे-अहमद नगर राजमार्ग के पास कुलवाड़ी गांव के उंद्रे वस्ती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
साफ है कि वायरल पोस्ट के साथ भी किया जा रहा दावा पूरी तरह फेक है।
————————
पाकिस्तान के झूठ से जुड़ी अन्य खबरें…
देशभर के एयरपोर्ट्स में एंट्री बैन की खबर फेक: सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शेयर की पोस्ट; सरकार ने किया खंडन

पाकिस्तान के हमले के बाद सोशल मीडिया पर ब्रेकिंग न्यूज के नाम से कई पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। इन पोस्ट में बताया जा रहा है कि भारत के सभी एयरपोर्ट में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

