इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है।
.
इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…)
वार्ड 43 के सहायक दरोगा संजय बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

वार्ड 43 के अनूप नगर, पुष्पा नगर निवासी उदय ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एन-7/8, अनूप नगर के सामने कचरे का ढेर लगा हुआ है। शिकायत सामने आने के बाद सहायक दरोगा संजय ने मामले को संज्ञान में लिया और कचरा हटवाकर समस्या का समाधान कराया।
एप से लोगों को मिल रहा समाधान
संविद नगर: गुरुकृपा गर्ल्स हॉस्टल के पास कचरे का ढेर हटाया

वार्ड 49 के संविद नगर निवासी सुमित राव शिंदे ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गली नंबर 1 में गुरुकृपा गर्ल्स हॉस्टल के पास कचरे का बड़ा ढेर लगा हुआ था। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद प्रभारी दरोगा राकेश ने मामले को संज्ञान में लिया और कचरा हटवाकर समस्या का समाधान कराया।
टूटी बेंचों, खराब सड़कों और गड्ढों से परेशान शहरवासी
विजय नगर: मेघदूत उपवन की बेंचें टूटीं, सीनियर सिटीजन को बैठने में परेशानी

वार्ड 32 के विजय नगर निवासी सुरेश पालीवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेघदूत उपवन के बाहर लगी बेंचें टूट-फूट की स्थिति में हैं। यहां शाम के समय सीनियर सिटीजन और घूमने आने वाले लोग बैठते हैं, लेकिन बेंच खराब होने से उन्हें परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, ये बेंच करीब 6 महीने पहले ही लगाई गई थीं, लेकिन अब तक इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है।
मयूर नगर: खाली प्लॉट में कचरा फेंकने से गंदगी, मच्छर-चूहों का बढ़ा खतरा

जोन 11 के मयूर नगर, गली नंबर 18 निवासी लोकेश मुकाती ने शिकायत दर्ज कराई है कि घर के आसपास दो खाली प्लॉट में लोग लगातार कचरा फेंक रहे हैं। समझाने पर विवाद की स्थिति बनती है और प्लॉट मालिक की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, कचरा जमा होने से मच्छर और चूहे बढ़ रहे हैं, जिससे आसपास के परिवार परेशान हैं।
सुखलिया: सड़क एक साल से खराब, गड्ढों से परेशानी

वार्ड 20, जोन 5 के भोलेनाथ धाम कॉलोनी, गौरी नगर निवासी निखिल पाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि चंद्रवंशी धर्मशाला के सामने वाली गली की मुख्य सड़क करीब एक साल से खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों, बुजुर्गों और बच्चों को भी परेशानी होती है।
अंबिकापुरी: ड्रेनेज काम के बाद सड़क खराब, आवागमन प्रभावित

वार्ड 14 के अंबिकापुरी निवासी हर्ष दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है कि 60 फीट रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर गड्ढे और रेती के ढेर पड़े हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पिछले 3 से 6 महीने से ड्रेनेज पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है, जिसके कारण सड़क की हालत खराब हो गई है। कई जगह सड़क धंसने की स्थिति भी बन गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म
दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं।


अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की
इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल
‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।
