![]()
हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 11 जुलाई को किन्नौर पहुंचेंगे। फाइल फोटो।
हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 11 से 14 जुलाई 2026 तक किन्नौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कल्पा और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण करेंगे, जन समस्याएं
.
मंत्री जगत सिंह नेगी 11 और 12 जुलाई (शनिवार व रविवार) को कल्पा तथा आसपास के क्षेत्रों में विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। वे आमजन की शिकायतें भी सुनेंगे। इन दोनों दिन उनका रात्रि ठहराव कल्पा में ही रहेगा।
सोमवार को कोठी पहुंचेंगे जगत सिंह
13 जुलाई (सोमवार) को प्रातः 10:45 बजे, मंत्री कोठी पंचायत पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनेंगे और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लाभार्थियों को कृषि उपकरण वितरित करेंगे।
इसके उपरांत, दोपहर 2:00 बजे कैबिनेट मंत्री ग्राम पंचायत पूर्वणी में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें लिदो से श्मशान घाट पूर्वणी संपर्क सड़क का शिलान्यास, पार्किंग का शिलान्यास, सामुदायिक स्नानगृह एवं पार्किंग का उद्घाटन, बौद्ध मंदिर से ट्रांसफार्मर तक इंटरलॉक रास्ते का उद्घाटन और पशुपालन विभाग के चिकित्सक आवास का उद्घाटन शामिल है। पूर्वणी में भी वे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कृषि उपकरण वितरित करेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे।
13 जुलाई की रात को मंत्री का रात्रि ठहराव कल्पा में होगा। 14 जुलाई (मंगलवार) को दोपहर 2:00 बजे वे कल्पा से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
