Headlines

Jaisalmer Ramdevra Tragedy | Family Found Dead in Water Tank


मासूम बेटा-बेटी को टांके में फेंककर दंपती ने टांके में कूदकर जान दे दी। घटना जैसलमेर जिले के रामदवेरा थाना क्षेत्र के लोहारकी गांव की है। ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला और लोहारकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

.

रामदेवरा थाना अधिकारी देवकिशन ने बताया- घटना रविवार रात 9 बजे की है। सूचना पर टीम लोहारकी अस्पताल पहुंची और चारों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान लोहारकी निवासी जसराज (30), निरमा (28) और उनके 7 साल के बेटे और 5 साल की बेटी के रूप में हुई है।

मृतक के भाई ने टांके में कूदते देखा

पुलिस ने बताया- रात 9 बजे जसराज के भाई ने उसे पानी का टांके में कूदते हुए देखा। इस पर उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़कर टांके के पास पहुंचे। मगर तब तक सभी लोग पानी में डूब चुके थे। ॉ

मॉर्च्युरी में रखवाया शव

पुलिस ने बताया- मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। एक टीम गांव में स्थित टांके का मुआयना किया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें

परिवार के 4-लोगों ने पिया जहर, पति-पत्नी, बेटे की मौत:छोटे बेटे की हालत गंभीर, बीमारी को लेकर डिप्रेशन में थे

करौली जिले में एक परिवार के 4 लोगों ने जहर पी लिया। इससे पति-पत्नी और बड़े बेटे की मौत हो गई। जबकि छोटा बेटा गंभीर हालत में जयपुर में भर्ती है। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की सपोटरा उपखंड क्षेत्र के बालोती गांव की है। छोटे बेटे के बीमारी को लेकर परिवार डिप्रेशन में था। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *