जोधपुर के 100 वार्डों में 99 वार्डों का रिजल्ट सोमवार को आ गया है। इन चुनाव परिणाम में वोटिंग प्रतिशत ने काफी चौंका दिया। इन निकाय चुनाव में बीजेपी का वोटिंग शेयर प्रतिशत कांग्रेस से कम रहा है। भाजपा को कांग्रेस से 14 हजार कम वोट मिले हैं।
.
वार्ड 7 से चुनावी मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के पूर्व निजी सहायक रविंद्र सिंह चुनाव हार गए। उनके सामने कांग्रेस के गिरधारी सिंह थे। इस जीत के बाद पूर्व सीएम ने उन्हें फोन कर बधाई भी दी।
वहीं शहर के वार्ड और 51 और 52 दो अलग-अलग वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने वाली मां-बेटी भी हार गई हैं। इस बार चुनावी मैदान में 185 निर्दलीयों समेत अन्य दलों के भी प्रत्याशी थे। इनमें दो प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिन्हें पांच से भी कम वोट मिले। पढ़िए ये पूरी रिपोर्ट…
दो नगर निगम मर्ज करने का असर

भाजपा से ज्यादा रहा कांग्रेस का वोटिंग प्रतिशत
| पार्टी | वोट मिले | प्रतिशत |
| आप | 656 | 0.13% |
| बीएसपी | 199 | 0.04% |
| बीजेपी | 200260 | 39.41% |
| कांग्रेस | 214542 | 42.22% |
| आरएलपी | 9000 | 1.77% |
| निर्दलीय | 77879 | 15.32% |
| नोटा | 5650 | 1.11% |
कांग्रेस प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्री के पूर्व निजी सहायक को हराया; पूर्व सीएम ने फोन कर दी बधाई
शहर में वार्ड 7 की भी काफी चर्चा रही। यहां से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निजी सहायक रहे रविंद्र सिंह मामडोली को टिकट दिया गया था। हालांकि वे कांग्रेस प्रत्याशी गिरधारी सिंह से चुनाव हार गए।
इधर, इस रिजल्ट के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गिरधारी सिंह को फोन कर इसकी बधाई दी और कहा कि मैं जोधपुर आऊंगा तो तुमसे जरूर मिलूंगा।

अलग-अलग वार्ड से चुनावी मैदान में उतरीं मां-बेटी दोनों हारीं
शहर का वार्ड 51 और 52 में भी रोचक मुकाबला रहा। यहां भाजपा की मंजू देवी का मुकाबला कांग्रेस की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी सरस्वती प्रजापत से था। सरस्वती ये चुनाव हार गईं। वहीं मंजू देवी की बेटी मूमल वार्ड 52 से चुनावी मैदान में उतरी थीं, लेकिन वे भी जीत हासिल नहीं कर पाईं।

9 वार्डों में निर्दलीयों ने दी भाजपा-कांग्रेस को टक्कर
इन 99 वार्डों में से 10 पार्षद निर्दलीय हैं, जबकि 1 आरएलपी से हैं। इसके अलावा भी वार्ड 9 में निर्दलीयों ने भाजपा-कांग्रेस को टक्कर दी। इनमें वार्ड नंबर 3, 15, 18, 28, 31, 33, 38, 72 और 73 रहे। यानी इन वार्ड में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के रनरअप 9 निर्दलीय प्रत्याशी रहे।

बड़े दिग्गजों के वार्डों से हारे पार्टी के प्रत्याशी
इसी तरह बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के क्षेत्र जोधपुर में कांग्रेस ने जबरदस्त टक्कर दी है। दोनों पार्टियों ने 44-44 वार्ड जीते हैं।
यहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के वार्ड 56 में भाजपा और तीन बार सीएम रहे अशोक गहलोत के वार्ड 88 में कांग्रेस हार गई।
वहीं शहर विधायक अतुल भंसाली के 55 नंबर वार्ड से भी भाजपा हार गई है। यहां से कांग्रेस के गणपत सिंह चौहान चुनाव जीते हैं।
सबसे ज्यादा वाले प्रत्याशियों वाले वार्ड में सबसे कम वोट
शहर का वार्ड 47 भी इन चुनाव में काफी चर्चा में रहा। यहां सबसे ज्यादा 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी मोहन चौधरी ने बाजी मारी।
इस वार्ड से गजेश नाम के प्रत्याशी को नोटा से भी कम वोट मिले। इस वार्ड से केवल 4 लोगों ने उन्हें वोट दिया, जबकि नोटा को 55 ने। इसी तरह वार्ड 9 के सूरज को महज तीन वोट मिले। जबकि इसी वार्ड से नोटा को 95 वोट मिले हैं।
शहर में सबसे ज्यादा भाजपा के सूरसागर विधानसभा से जीते प्रत्याशी
वहीं विधानसभा वार स्थिति देखें तो सूरसागर विधानसभा से सबसे ज्यादा भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। यहां से 20 बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
शहर विधानसभा से 11 और सरदारपुरा विधानसभा से 12 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं एक वार्ड लूणी विधानसभा से बीजेपी के खाते में आया है।

इस बार वोटर्स ने नोटा को भी काफी वोट दिए है। कई वार्ड ऐसे हैं, जहां निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले।
प्रत्याशियों से आगे रहा नोटा, वोट शेयर भी दो पार्टियों से ज्यादा
निर्दलीय और अन्य दलों से चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिन्हें नोटा से भी कम वोट मिले। दो दलों आप और बीएसपी से ज्यादा वोटिंग शेयर नोटा का 1.11 प्रतिशत रहा है।
इनमें वार्ड 69 से आरएलपी प्रत्यशी को 20 वोट मिले, जबकि नोटा को 32, वार्ड 49 में आप के प्रत्याशी को 18 और नोटा को 53, वार्ड 48 से निर्दलीय प्रत्याशी को महज 11 वोट मिले, लेकिन यहां नोटा बटन को 38 वोटर ने दबाया।
इसी तरह वार्ड 10, 20, 45, 80, 87, 78 और 79 नंबर में निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा को वोट किया गया है। इसके साथ ही शहर के वार्ड 29 में 122 लोगों ने नोटा को वोट किया है। 91 में 102, 89 में 106 और वार्ड 14 में 101 ने नोटा पर बटन दबाया है।


ये खबरें भी पढ़ें…
जोधपुर निगम: भाजपा के 44,कांग्रेस के 44 प्रत्याशी जीते:वार्ड 50 के एक बूथ पर दोबारा होगी वोटिंग; एक वार्ड में ईवीएम खराब,मेयर का चुनाव स्थगित

जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 वार्डों में से 99 सीटों की मतगणना हो गई है। वार्ड 50 में एक EVM खराब होने पर काउंटिंग रुकी हुई है। यहां ईवीएम मशीन में तकनीकी दिक्कत की वजह से काउंटिंग नहीं हो पाई है। इस सीट पर काउंटिंग को होल्ड कर दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
जोधपुर निगम: त्रिशंकु नतीजों से निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर:BJP-कांग्रेस के बोर्ड बनाने पर महापौर पद के लिए खींचतान; कई बडे़ चेहरे रेस में आगे

जोधपुर नगर निगम चुनाव के 100 में से 99 वार्ड के परिणाम जारी हो चुके हैं। इसमें अब तक किसी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिला है। वार्ड संख्या 50 का परिणाम ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया है। जहां एक बूथ पर दोबारा मतदान करवाने की संभावना है। (पूरी खबर पढ़ें)
जोधपुर के पार्षद लोहिया प्रदेश के सबसे अमीर:भाजपा-कांग्रेस के 21 करोड़पति पार्षदों ने जीता चुनाव; पढ़ें सभी उम्मीदवारों की पूरी प्रोफाइल

जोधपुर नगर निगम में पार्षद का चुनाव जीतने वाले 99 प्रत्याशियों में से 21 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा करोड़पति 13 उम्मीदवार कांग्रेस के हैं, जबकि 8 प्रत्याशी बीजेपी के हैं। इन 21 पार्षदों में से सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी भाजपा के वार्ड 40 से जीते प्रत्याशी और पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया के पास है। इनके नाम 67.15 करोड़ की प्रॉपर्टी है। (पूरी खबर पढ़ें)
