सीकर शहर में ‘भास्कर समाधान’ अभियान के जरिए नागरिकों की समस्याएं प्रमुखता से सामने आ रही हैं। वैष्णव कॉलोनी में कचरा गाड़ी न आने से खाली प्लॉटों में गंदगी फैल रही है, वहीं तिरुपति नगर में 11 केवी लाइन से हादसे का डर बना हुआ है। इसके अलावा सिल्वर जुबल
.
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
खाली प्लॉट में कचरा फैंकने को मजबूर लोग सीकर के वैष्णव कॉलोनी के कनिष्क लाइब्रेरी के पास से कचरा गाड़ी नहीं आने की समस्या पोस्ट हुई है। क्षेत्रवासी राकेश कुमार शर्मा ने लिखा कि लाइब्रेरी के पीछे वाली गली में कभी कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती है। इस वजह से लोगों को खाली प्लॉट में कचरा डालना पड़ता है, जिसके कारण पूरे दिन कीड़े और मक्खी-मच्छर रहते है।

कचरा गाड़ी न आने पर खाली प्लॉट में कचरा डाल रहे लोग।
तारों के कारण करंट और आग का खतरा तिरुपति नगर की रीना ने ‘भास्कर समाधान’ पर लिखा कि उनके घर के सामने से 11 हजार केवी के बिजली के तार जा रहे है। इन तारों में कई बार स्पार्किंग होती और बारिश के दिनों में तो काफी समस्या आती है। इसी के साथ आग लगने की भी डर बना रहता है। रीना का कहना है कि इन तारों को यहां से हटाना चाहिए।

बारिश के दिनों में खतरा बने तार।
बंद स्ट्रीट लाइट के कारण गली में अंधेरा शेखपुरा मोहल्ले, सिल्वर जुबली रोड से शीशराम ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण अंधेरे की समस्या हो रही है। इलाके के रहने वाले लोगों को सड़क से गुजरने में डर लगता है। साथ ही हर तरफ अंधेरा होने के कारण हादसों का भी डर बना रहता है।

अंधेरे में लोगों को सड़क से गुजरने में डर लगता है।
गंदे पानी से बीमारियों का खतरा शहर के बीकानेर बाईपास के तोदी नगर निवासी योगेंद्र सिंह ने जलभराव की समस्या साझा की है। उन्होंने लिखा कि श्याम नगर 2 में बारिश का पानी भरा हुआ है। लोगों को घर से बाहर आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। साथ ही भरे हुए गंदे पानी से बीमारियों का भी खतरा रहता है।

बीकानेर बाईपास की कॉलोनी में जलभराव।
रोडवेज बस की समस्या का समाधान सीकर के उदय विहार निवासी ऋतुराज व्यास ने कुछ समय पहल बस सर्विस से संबंधित समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि खाटूश्यामजी से खंडेला तक रोडवेज तक बस चलानी प्रस्तावित थी, जो नहीं चलाई गई थी। राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर बस शुरू की है। इसके कारण लोगों को काफी राहत मिली है।

बस सर्विस शुरू होने से लोगों को राहत।
बंद स्ट्रीट लाइट को किया गया ठीक राधा किशनपुरा इलाके के डॉ अजय शर्मा ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि 5 तारीख से लाइटें बंद थी। इसके कारण कॉलोनी के लोगों को काफी समस्या आ रही थी। हालांकि, समस्या पोस्ट होने पर नगर परिषद की JEN ने समाधान करवा दिया है।

स्ट्रीट लाइट खराब होने पर लिया गया एक्शन।
दीपिका बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ सीकर शहर के राधा किशनपुरा इलाके के डॉ. अजय शर्मा की समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्रवासी ने बंद रोड लाइट की समस्या के बारे में लिखा था कि कई दिनों से अंधेरे की समस्या से परेशान थे। इस मामले में नगर परिषद की इलेक्ट्रिक सेक्शन की JEN दीपिका ने समाधान करवा दिया है।

इलेक्ट्रिक सेक्शन की JEN ने करवाया समाधान।
‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…
