Headlines

KMP Expressway Accident | Palwal Road Mishap Devotees Death Update


पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती घायल श्रद्धालु।

हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी ने एक्सप्रेस-वे के

.

हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार श्रद्धालुओं की चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मगर, तब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी थी, जिनमें तीन महिलाएं शामिल है। 14 गंभीर घायल है, जिन्हें पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठानों के लिए निकले थे। सोमवार शाम को राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद ये सभी मथुरा के वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान केएमपी पर हादसा हो गया। पुलिस ड्राइवर को नींद आना इस हादसे का कारण मान रही है।

पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती घायल श्रद्धालु।

पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती घायल श्रद्धालु।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा…

  • टाटा पिकअप से निकला था 21 श्रद्धालुओं का जत्था : पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनपुर मुरैया, मकोया, चांदा और आसपास के करीब 21 ग्रामीण रक्षाबंधन पर्व पर अपने गांवों से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के दर्शन करने के लिए टाटा पिकअप से निकले थे। इन लोगों ने सोमवार की शाम को राजस्थान के खाटू श्याम और बालाजी के दर्शन किए थे। इसके बाद इनकी प्लानिंग मथुरा के वृंदावन में दर्शन करने की थी। इसी प्लानिंग के साथ सभी देर को ही पिकअप में सवार होकर मथुरा के लिए निकल गए थे।
  • पिकअप को लोहे के सरियों ने बना रखा था डबल डेकर: पुलिस के मुताबिक, टाटा पिकअप को लोहे के सरिए और जाल लगाकर डबल डेकर बना रखा था। इससे पिकअप की हाइट भी ज्यादा हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब पिकअप गाड़ी ट्रक से टकराई तो अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे नीचे वाले हिस्से में बैठे लोग एक दूसरे के ऊपर आ गए, जबकि ऊपर वाले हिस्से में बैठ लोग नीचे आ गिए।
  • मथुरा जाते वक्त केएमपी पर हुआ हादसा: मंगलवार सुबह जैसे ही पिकअप हरियाणा के पलवल जिले की सीमा में केएमपी एक्सप्रेस वे पहुंचा, उसकी टक्कर सड़क किनारे खड़े ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार मच गई। इसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह को मृत घोषित कर दिया, जिनमें विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी, सुधा और महेश शामिल है। वहीं, सुनील, श्वेता यादव, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा और गोरा देवी सहित 14 लोग घायल हुए हैं।
केएमपी में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुआ श्रद्धालुओं का पिकअप वाहन।

केएमपी में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुआ श्रद्धालुओं का पिकअप वाहन।

हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार

उधर, घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, पिकअप चालक सुधीर भी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि संभवत: लगातार सफर करने के चलते ड्राइवर को नींद आ गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में पलटा, बच्ची की मौत:51 घायल, महिलाएं-बच्चे भी शामिल; करनाल से नैना देवी जा रहे थे, ऊना में हादसा

हरियाणा के करनाल जिले के श्रद्धालुओं का 16 टायरा ट्रक हिमाचल के ऊना में खाई में पलट गया। ट्रक में 52 श्रद्धालु सवार थे। हादसा ऊना के पीरनिगाह के पास हुआ। ट्रक पलटते ही चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को किसी तरह बाहर निकाला। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *