Headlines

Lahaul-Spiti DC Visit | CM Sukhu Invited for Tribal Festival 2026



राज्यस्तरीय जनजातीय उत्सव-2026 के तहत 14 अगस्त को जिला मुख्यालय केलांग में भव्य महानाटी का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के लिए लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भडाना ने शिमला पहुंचकर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को आमंत्रि

.

यह महानाटी पारंपरिक वैभव और सांस्कृतिक रंगों से सजी होगी। इसका शुभारंभ पारंपरिक शोभायात्रा के समापन के तुरंत बाद होगा, जिसमें लाहौल-स्पीति के विभिन्न क्षेत्रों की लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अनूठी झलक देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए डीसी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लाहौल-स्पीति के लोगों को जनजातीय मेला-2026 की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। डीसी भडाना ने बताया कि मेले के शुभारंभ अवसर पर आयोजित होने वाली महानाटी का मुख्य उद्देश्य जिले की सांस्कृतिक एकता, लोक परंपराओं और जनजातीय पहचान को एक मंच पर प्रदर्शित करना है।

उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह

इस आयोजन को अधिक भव्य और जनभागीदारीपूर्ण बनाने के लिए जिले के सभी महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय सांस्कृतिक दलों तथा अन्य पात्र समूहों से उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया गया है। उपायुक्त ने सभी से पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति की गरिमा के अनुरूप अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित कर इस सांस्कृतिक महाआयोजन को ऐतिहासिक बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *