Headlines

Lionel Messi Announces International Football Retirement


  • Hindi News
  • Sports
  • Lionel Messi Announces International Football Retirement | Argentina Statement

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर ने लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोमवार को एक इंस्टा पोस्ट के जरिए इसकी जानकारा दी। मेसी ने लिखा कि अब वे राष्ट्रीय टीम की जर्सी नहीं पहनेंगे।

मेसी ने बताया कि ‘उन्होंने यह फैसला वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन से हारने के 2 दिन बाद ही ले लिया था।’ मेसी ने कहा कि यह फैसला उनके लिए बेहद मुश्किल और दर्दनाक है।

मेसी ने इस पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट की जानकारी दी।

मेसी ने इस पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट की जानकारी दी।

मेसी ने लिखा, ‘फाइनल के बाद से इतना समय बीत चुका है। काफी सोचने के बाद मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से संन्यास ले रहा हूं।’ आगे पढ़िए मेसी ने क्या-क्या लिखा…?

  • यह ऐसा फैसला था जिसने मुझे चोट पहुंचाई और आज भी गहराई से दुख देता है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही समय है। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए अपना सब कुछ दिया है। सिर्फ उन पिछले कुछ वर्षों में ही नहीं, जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी।
  • मैंने हमेशा लड़ाई लड़ी और बेस्ट दिया। ताकि आपको खुशी मिले। फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस हो।
  • मेसी ने लिखा- ‘अब समय कम बचा है। करियर के कुछ चैप्टर खत्म होने लगे हैं। यह ऐसा चैप्टर है, जो दुख देता है। मुझे अर्जेंटीना की नेशनल टीम का हिस्सा बनना पसंद था और आगे भी रहेगा।
  • मैंने अपना सब कुछ दे दिया है, अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा है। इसके अलावा, कुछ शानदार युवा खिलाड़ी आ रहे हैं, जो अपने मौके के हकदार हैं।’

पिता के निधन के बाद कहा था- ज्यादा नहीं खेल पाऊंगा

7 अगस्त को मेसी के पिता का निधन हो गया था। इसके बाद मेसी ने अपने रिटायरमेंट के संकेत दे दिए थे। उन्होंने पिता के लिए लिखे भावुक पोस्ट में कहा था कि वे अब ज्यादा दिन फुटबॉल नहीं खेल सकेंगे।

मेसी ने पिता के साथ यह फोटो पोस्ट की थी।

मेसी ने पिता के साथ यह फोटो पोस्ट की थी।

(हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *