![]()
लुधियाना में बच्ची से दुष्कर्म।
लुधियाना में एक 35 साल के मजदूर ने सोती हुई 11 महीने की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत FIR दर्ज कर ली है।
.
जानकारी और दर्ज FIR के मुताबिक घटना 10 अक्टूबर की है। बच्ची की मां ने अपनी 11 महीने की बच्ची को झुग्गी के अंदर सुला दिया था और खुद बाहर निकल कर अपना काम कर रही थी।
अचानक बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज आने लगी। जब मां भागकर झुग्गी के अंदर गई तो उसने देखा कि एक शख्स वहां से घबराहट में बाहर निकल रहा था।
पिता करता है मजदूरी
पीड़ित परिवार बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है। बच्ची के पिता एक नट-बोल्ट फैक्ट्री में काम करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं जबकि माता एक गृहिणी हैं। यह मासूम इनकी अकेली बच्ची है।
आरोपी लुधियाना में अकेला रहता था
परिवार के मुताबिक आरोपी की उम्र लगभग 35 साल है और वह पेशे से एक मजदूर है। हालांकि वह खुद शादीशुदा है लेकिन लुधियाना में वह अकेला ही रह रहा था। मौका पाकर उसने पड़ोस में रहने वाली इस छोटी-सी मासूम को अपना शिकार बना लिया।
BNS और POCSO एक्ट जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान और हालात को देखते हुए तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू की। आरोपी के खिलाफ संगीन अपराधों से जुड़ी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 4 POCSO एक्ट के तहत FIR (मुकदमा नंबर 222) दर्ज कर ली गई है और आगे की तफ्तीश की जा रही है।
