![]()
लुधियाना के लाडोवाल थाना के अंतर्गत आने वाले चाहड़ा गांव में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां गांव के मेन बस स्टैंड के पास स्थित मान ढाबा पर गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश निकालने के लिए फिल्मी स्टाइल में हमला कर दिया।
.
काउंटर पर बैठे थे मालिक, अचानक घुस आई कार
अपने ढाबे के काउंटर पर बैठे हुए थे और उनके साथ उनका दोस्त लखवीर सिंह भी बैठा था। ढाबे की लाइटें जल रही थीं, लेकिन वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे खराब थे। तभी अचानक वहां आरोपी जगजीत सिंह उर्फ मक्खन, गुरप्रीत सिंह उर्फ जज, उनके पिता गुरदेव सिंह और उनका नौकर समीर खान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (नंबर: PB33E-1071) में सवार होकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने आते ही बिना रुके सीधा अपनी गाड़ी ढाबे के मेन शीशे वाले दरवाजे पर चढ़ा दी, जिससे दरवाजा बुरी तरह टूट गया और गाड़ी ढाबे के अंदर घुस गई।
मारपीट, तोड़फोड़ और 10 हजार की लूट
गाड़ी अंदर घुसाने के बाद आरोपी बाहर निकले और उन्होंने पुरानी दुश्मनी के चलते धर्म सिंह को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। जब धर्म सिंह के दोस्त लखवीर सिंह ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट की। ढाबे में गुस्से में आए इन आरोपियों ने भारी तोड़फोड़ की। जाते-जाते उन्होंने धक्के-मुक्की करके धर्म सिंह के पास से 10,000 रुपये निकाल लिए और अपनी उसी स्विफ्ट कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
इस पूरी घटना के बाद लाडोवाल पुलिस ने 29 सितंबर 2026 को एफआईआर (FIR) नंबर 165 दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की संगीन धाराओं 304(2), 118(1), 115(2), 324(4), 351(2), और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर करमजीत सिंह को सौंपी गई है और पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
