Headlines

Ludhiana Motorcycle Theft Case | Focal Point Factory CCTV Footage



लुधियाना में बाइक चोरी करता आरोपी सीसीटीवी में कैद।

लुधियाना के थाना फोकल पॉइंट इलाके में एसके मेटल फैक्ट्री के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में आरोपी युवक बाइक चोरी से पहले आसपास रेकी करता दिखा।

.

पीड़ित दिलीप शर्मा ने बताया कि वह एसके मेटल फैक्ट्री में प्रोडक्शन का काम करते हैं। रोज की तरह वह कल भी काम पर गए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल फैक्ट्री के गेट के पास पार्क की थी। कुछ समय बाद जब वह बाहर आए, तो बाइक वहां नहीं मिली।

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक मुंह पर सफेद कपड़ा बांधकर गली में घूमता है और आसपास देखता है। मौका मिलते ही वह फैक्ट्री के बाहर खड़ी बाइक लेकर भाग गया।

CCTV फुटेज से आरोपी की हो सकेगी पहचान

दिलीप शर्मा ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच और CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान का भरोसा दिया है। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *