Headlines

Manimahesh Yatra 2026 | Himachal Chamba Online Registration Mandatory


श्री मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों की जानकारी देते डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा।

चंबा जिले की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा इस वर्ष 4 से 9 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने इस बार सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने स्पष्ट किया है कि यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक श्रद

.

हर साल देश भर से लाखों श्रद्धालु पवित्र मणिमहेश झील में आस्था की डुबकी लगाने और भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचते हैं। भारी भीड़ के प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मणिमहेश न्यास ने प्रतिदिन केवल 5,000 श्रद्धालुओं की सीमा तय की है।

आधिकारिक पोर्टल किया है शुरू

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास ने आधिकारिक पोर्टल https://www.manimaheshyatra.hp.gov.in/register शुरू किया है, जहां यात्रा पर निकलने से पहले ही पंजीकरण करवाना होगा। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तय सीमा को ध्यान में रखते हुए समय रहते पंजीकरण करवा लें।

उन्होंने यात्रा मार्ग और संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में कचरा न फैलाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देकर यात्रा की धार्मिक पवित्रता बनाए रखने का भी आग्रह किया है।

मणिमहेश यात्रा पर हर साल हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। फाइल फोटो

मणिमहेश यात्रा पर हर साल हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। फाइल फोटो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *