Headlines

Manimahesh Yatra Chamba | Khadamukh Traffic Jam Cleared by NHAI



चंबा में मणिमहेश यात्रा के दौरान खड़ामुख के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक का एक्सल फेल होने से यातायात बाधित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और मणिमहेश यात्रा पर जा रहे सैकड़ों श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे रहे। बाद में भारतीय राष्ट्र

.

जानकारी के अनुसार, यह घटना खड़ामुख में चेनज 158+700 के पास हुई। ट्रक के अचानक खराब हो जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। इन दिनों मणिमहेश यात्रा के कारण भरमौर और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की संख्या काफी बढ़ी हुई है, जिसके चलते सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

NHAI ने मौके पर भेजी अपनी मशीनरी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NHAI ने तुरंत अपनी मशीनरी मौके पर भेजी। अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी मशीन की मदद से खराब ट्रक को सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर हटाया गया। इसके बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।

यातायात बहाल होने पर मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। NHAI अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान सड़क पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा को तुरंत दूर कर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी जा सके।

मणिमहेश यात्रा के चलते इन दिनों मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है, जिससे किसी भी वाहन के खराब होने पर जाम की स्थिति बनने की आशंका बनी रहती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *