Headlines

Mathura Vrindavan Janmashtami 2026 | Hotel Nidhivan Sarovar Celebrations


होटल निधिवन सरोवर पोर्टिको के जनरल मैनेजर नीरज लंब कार्यक्रम की जानकारी देते हुए।

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव को लेकर कान्हा की नगरी में तैयारियां तेज हैं। मंदिरों और शहर की सजावट के साथ होटल इंडस्ट्री भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। वृंदावन के रुक्मणी विहार स्थित होटल निधिवन सरोवर में जन्मोत्सव पर पां

.

होटल को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की थीम पर सजाया गया है। प्रवेश द्वार पर राधा-कृष्ण की झांकी के साथ बाल स्वरूप में कान्हा को झूले पर सजाया गया है। होटल प्रबंधन का कहना है कि यहां ठहरने वाले पर्यटकों को भी ब्रज के जन्मोत्सव का माहौल देने की तैयारी की गई है।

होटल में एंट्री पर की गई जन्माष्टमी थीम पर सजावट।

होटल में एंट्री पर की गई जन्माष्टमी थीम पर सजावट।

गौ पूजन से होगी शुरुआत

पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को गौ पूजन से होगी। इसके बाद भगवान के भोग के लिए माखन तैयार किया जाएगा। शाम को लड्डू मेकिंग प्रतियोगिता होगी, जिसमें 50 से ज्यादा पर्यटकों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद राधा नाम संकीर्तन होगा। अगले दिनों में भी कृष्ण से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जन्माष्टमी के दिन 4 सितंबर को शाम 7 से रात 11 बजे तक भजन संध्या होगी। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद होटल में ठहरे अतिथियों को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के भी शामिल होने की बात कही गई है। 5 सितंबर को नंदोत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव में भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी लीलाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव में भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी लीलाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

होटल प्रबंधन ने पूरी की तैयारी

होटल निधिवन सरोवर पोर्टिको के जनरल मैनेजर नीरज लंब ने बताया कि ब्रज में जन्माष्टमी सबसे प्रमुख उत्सवों में से एक है। देश-दुनिया से श्रद्धालु इस दौरान वृंदावन आते हैं। ऐसे में होटल में भी उन्हें ब्रज की परंपरा और उत्सव का अनुभव कराने के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *