MP Road Controversy: MLA Convoy Stuck in Mud, Congress Leader Protest baat khari hai


मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा।

.

सड़क पर पानी भरे गड्ढे में बैठे नेता जी जर्जर और खस्ताहाल सड़कों के विरोध में कांग्रेस के एक नेता ने अपने जन्मदिन पर अनोखा प्रदर्शन किया। नेता जी सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में बैठे, लेटे और तैरने भी लगे।

मामला बीना का है। जहां कांग्रेस नेता इंदर सिंह ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क की हालत सुधारने की मांग उठाई। बाद में तहसीलदार ने उन्हें फोन कर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। तब कहीं जाकर नेता जी माने।

अब विरोध प्रदर्शन के अंदाज में मनाया गया नेता जी का जन्मदिन सुर्खियों में आ गया है। नेता जी तो समाचारों में आ गए, लेकिन सड़क की हालत अभी भी नहीं सुधरी है। फिलहाल सड़क सुधारने का सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

बीना में कांग्रेस के एक नेता ने जर्जर सड़क के विरोध में पानी भरे गड्‌ढे में प्रदर्शन किया।

बीना में कांग्रेस के एक नेता ने जर्जर सड़क के विरोध में पानी भरे गड्‌ढे में प्रदर्शन किया।

भाजपा सांसद का काफिला कीचड़ में फंसा मंडला में भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का काफिला कीचड़ में फंस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से कुलस्ते समेत अन्य नेताओं और अधिकारियों की गाड़ियों को कीचड़ से बाहर निकाला।

दरअसल, सांसद जी एक गांव में सामुदायिक भवन के लोकार्पण के लिए पहुंचे थे। लेकिन जहां सामुदायिक भवन बनाया गया है, वहां तक पहुंचने के लिए सड़क ही नहीं है। कच्चे रास्ते पर बारिश के कारण इतना कीचड़ हो गया कि वहां से गुजरना मुश्किल हो गया।

जब सांसद का काफिला यहां से गुजरा तो वाहनों के पहिए कीचड़ में धंस गए। फिर क्या था, सांसद कुलस्ते समेत अधिकारियों को अपने-अपने वाहनों से उतरकर बाहर आना पड़ा। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से एक-एक कर सभी गाड़ियों को वहां से निकाला।

अब लोग तंज कस रहे हैं कि भाजपा सांसद का सामना अपने ही इलाके के विकास कार्यों से हो गया। हालात ऐसे बने कि विकास के कीचड़ में ही सांसद और अधिकारियों की गाड़ियां फंस गईं।

लोग अब उम्मीद लगा रहे हैं कि जब खुद नेता और अधिकारी इस रास्ते में फंस चुके हैं, तो शायद अब यहां पक्की सड़क बन जाए।

मंडला में भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का काफिला कीचड़ भरे रास्ते में फंस गया।

मंडला में भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का काफिला कीचड़ भरे रास्ते में फंस गया।

राजधानी में भी बिगड़ी सड़कों की सूरत आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी- दीये तले अंधेरा। राजधानी भोपाल की सड़कों के भी कुछ ऐसे ही हाल हैं। यहां ज्यादातर सड़कों की सूरत बिगड़ गई है। कहीं सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं तो कहीं गड्ढों में सड़कें दिखाई दे रही हैं।

ये हालात तब हैं, जब पूरी की पूरी सरकार यहीं बैठती है। लेकिन सरकार तो अच्छे माहौल में बैठती है। विधायक और मंत्रियों के निवास वाले इलाकों की सड़कें चमचमा रही हैं। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के बंगले के सामने की सड़क देख लीजिए। मजाल है कि वहां एक गड्ढा भी दिखाई दे जाए।

हाल ही में सड़कों पर गड्ढों के सवाल पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा था कि सभी सड़कें अच्छी गुणवत्ता की बन रही हैं। अब लोग इन अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कों का इंतजार कर रहे हैं।

भोपाल में ज्यादातर सड़कों पर गड्‌ढे हो गए। मंत्री ने अच्छी सड़कें बनाने की बात कही है।

भोपाल में ज्यादातर सड़कों पर गड्‌ढे हो गए। मंत्री ने अच्छी सड़कें बनाने की बात कही है।

इनपुट सहयोग – मनोज वाधवानी (बीना), विवेक अग्निहोत्री (मंडला), विजय सिंह बघेल (भोपाल)

ये भी पढ़ें – नरोत्तम का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ जुटाकर फिर दिखाया दम: नेता जी को दो बार पीटा, दांत टूटे

नरोत्तम मिश्रा दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद दतिया लौटे तो उनके निवास ‘माई कृपा’ का नजारा कुछ अलग ही था। बड़ी संख्या में समर्थक वहां पहुंचे और अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। राजनीति की भाषा में इसे उनका शक्ति प्रदर्शन भी कहा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *