Headlines

Muzaffarpur Police Action: FIR Against Obscene Songs & Social Media Posts


मुजफ्फरपुर34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर जिले में अश्लील और डबल मीनिंग भोजपुरी गानों के बजने, साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी भी दी है।

पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थलों, सांस्कृतिक समारोहों, बसों, ट्रकों, ऑटो और रिक्शा में अश्लील और दोहरे अर्थ वाले भोजपुरी गाने बिना रोक-टोक बजाए जा रहे हैं। इन गीतों से महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को ठेस पहुंच रही है। साथ ही, बच्चों और युवा पीढ़ी पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है, जिससे समाज गलत दिशा में जा रहा है।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

साइबर थाना में मामला दर्ज

इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस और प्रशासन मिलकर एक खास अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर भ्रामक, अश्लील और नफरत फैलाने वाले अकाउंट्स के खिलाफ साइबर थाना में कांड संख्या-151/26 दर्ज किया गया है। इस पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा, सोशल मीडिया पर बिहार की भाषा, बोली और संस्कृति को जानबूझकर अपमानित करने वाली सामग्री फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हुई है। ऐसी सामग्री से बिहार के लोगों की गरिमा को ठेस पहुंच रही है और अलग-अलग क्षेत्रीय समूहों में तनाव बढ़ रहा है। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या-152/26 दर्ज किया गया है। इसमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

वाहनों और उपकरणों की होगी जब्ती

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि दोहरे अर्थ वाले या अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण को पूरी तरह समाप्त करने के लिए ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों, वाहन चालकों और वाहन मालिकों को चिन्हित किया जा रहा है।

इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा-296 और धारा-79 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आवश्यकतानुसार उनके वाहन और म्यूजिक सिस्टम/उपकरण भी जब्त किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *