Headlines

Nepal Flood Tragedy | Balen Shah DNA Identification Missing Victims List


  • Hindi News
  • National
  • Nepal Flood Tragedy | Balen Shah DNA Identification Missing Victims List

काठमांडूकुछ ही क्षण पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ नेपाल से रमेश पोख्रेल

  • कॉपी लिंक
नेपाल में बाढ़ के तीन दिन बाद भी रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी रहा। लोग तबाह हुए अपने घरों को देखने भी गए। - Dainik Bhaskar

नेपाल में बाढ़ के तीन दिन बाद भी रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी रहा। लोग तबाह हुए अपने घरों को देखने भी गए।

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद सरकार ने शनिवार को मृतकों की तस्वीरें और डिटेल्स जारी किए हैं। ताकि उनके परिजन उन्हें पहचान सकें। नेपाल पुलिस की वेबसाइट पर इन तस्वीरों को अपलोड किया गया है।

प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा है कि जिन शवों की पहचान नहीं हो पाई है, उन्हें दफनाने से पहले DNA सैंपल और पहचान से जुड़े दूसरे सबूत सुरक्षित रखे जाएंगे। इससे भविष्य में DNA जांच के जरिए शवों की पहचान करने में मदद मिल सकेगी। पहचाने जा चुके शव उनके परिजनों को सौंपे जा रहे हैं।

नेपाल के रसुवा, धादिंग, नुवाकोट, चितवन, तनहूं, गोरखा, नवलपरासी ईस्ट और नवलपरासी वेस्ट से अब तक 675 शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 7 शव तिब्बत में मिले हैं। शवों को एयरटाइट बैग में रखा जा रहा है। भारत सरकार के मुताबिक 287 भारतीय और 128 भारतीय मूल के लोग अब भी लापता या संपर्क से बाहर हैं।

वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 88 भारतीयों का रेस्क्यू किया गया है। पिछले दो दिनों में 598 भारतीय चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं, जबकि करीब 900 भारतीय अभी चीन में हैं और सरकार के संपर्क में हैं।

खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय दूतावास ने शवों की पहचान को लेकर जारी की एडवाइजरी

भारत के काठमांडू स्थित दूतावास ने नेपाल में मारे गए लोगों के शवों की पहचान को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है। नेपाल सरकार अज्ञात मृतकों की तस्वीरें और उनके बारे में जानकारी जारी कर रही है, जिसे एक आधिकारिक लिंक पर देखा जा सकता है।

दूतावास ने कहा कि वह नेपाल पुलिस समेत स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि पहचान के बाद भारतीय नागरिकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा सकें। दूतावास ने इस संबंध में आगे की जानकारी नेपाल के अधिकारियों के साथ समन्वय कर साझा करने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *