Headlines

NH-46 सर्विस रोड पर नवजात का शव मिला:शिवपुरी में मां अस्पताल में भर्ती, पिता लापता




शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एनएच-46 की सर्विस रोड पर शुक्रवार को नवजात बच्ची का शव मिला। कपड़ों में लिपटा शव बुड़ाडोंगर गांव के पास ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर तक बच्ची के माता-पिता की पहचान कर ली। पुलिस के अनुसार, दोनों रन्नौद थाना क्षेत्र के खेरोना गांव के रहने वाले निदिया आदिवासी और जितेंद्र आदिवासी हैं। आशा कार्यकर्ता की मदद से हुई डिलीवरी
जानकारी के अनुसार, निदिया ने गुरुवार रात घर पर ही बेटी को जन्म दिया था। डिलीवरी एक आशा कार्यकर्ता की मदद से हुई थी। जन्म के बाद नवजात को बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्ची का शव परिजनों को दफनाने के लिए सौंप दिया गया था। इसके बाद शव स्वास्थ्य केंद्र से करीब 10 किलोमीटर दूर एनएच-46 की सर्विस रोड तक कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस यह पता लगा रही है कि शव किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा और उसे वहां किसने छोड़ा। मां अस्पताल में भर्ती पिता लापता
बीएमओ चेतेंद्र कुशवाह ने बताया कि नवजात को स्वास्थ्य केंद्र में मृत अवस्था में लाया गया था। डिलीवरी करीब सात माह की थी। परिजनों को शव दफनाने के लिए सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां निदिया अभी अस्पताल में भर्ती है, जबकि उसका पति जितेंद्र रात से लापता है। बदरवास थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस स्वास्थ्य केंद्र से शव ले जाने के बाद उसके एनएच-46 की सर्विस रोड तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *