Headlines

Odisha Reels Tragedy | Boudh Train Accident & Puri Snake Bite Death


22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान 24 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक लड़का और एक सांप पकड़ने वाला शामिल है।

बौध जिले में शुक्रवार शाम रेलवे ट्रैक के पास रील बना रहा लड़का ट्रेन की चपेट में आ गया। वहीं, पुरी जिले में कोबरा के साथ रील शूट करते समय 28 साल के तपन कुमार प्रधान को सांप ने कई बार डस लिया।

पुलिस के मुताबिक, लड़का खोरधा-बोलांगीर रेलवे लाइन पर रील बना रहा था। प्रधान को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

बौध में रेल ट्रैक पर रील बनाने में गई जान

मृतक लड़का बौध जिले के तालुपाली गांव का रहने वाला था। यह गांव बौंसुनी पुलिस स्टेशन की सीमा में आता है। हादसा शुक्रवार शाम हुआ। पुलिस ने बताया कि लड़का पहले भी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के नीचे लेटकर रील बनाते पकड़ा गया था। तब उसके परिवार को चेतावनी दी गई थी।

परिवार को इस खतरनाक काम के नतीजों की जानकारी भी दी गई थी। इसके बावजूद लड़का दोबारा रेलवे ट्रैक पर रील बनाने पहुंचा और उसकी मौत हो गई।

कोबरा के साथ रील शूट में स्नेक कैचर की मौत

तपन प्रधान अपने घर के बाहर बैठे थे, वहीं मौजूद कोबरा ने उन्हें कई बार डसा था।

तपन प्रधान अपने घर के बाहर बैठे थे, वहीं मौजूद कोबरा ने उन्हें कई बार डसा था।

दूसरी घटना पुरी जिले के कांठापुर गांव में हुई। यह गांव पुरी सदर पुलिस स्टेशन की सीमा में आता है।

28 साल के तपन कुमार प्रधान शुक्रवार दोपहर अपने घर के बरामदे में कोबरा को संभालते हुए रील बना रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनकी उंगलियों, कोहनी और बांह के ऊपरी हिस्से पर कई बार डसा।

सांप पकड़ने की तकनीक सिखाने वाले ट्रेनर सुवेंदु मलिक ने यह जानकारी दी। प्रधान जहरीले सांपों को पकड़ने के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते थे।

उन्हें पहले पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें…

REEL के चक्कर में कार पलटी, युवक की मौत: कानपुर में सनरूफ पर बैठा था; रिश्तेदार की लग्जरी कार मांगकर लाए थे दोस्त

इससे पहले जुलाई में कानपुर में रील बनाने के जुनून ने एक युवक की जान ले ली थी, जबकि उसके चार दोस्त घायल हो गए। दरअसल, एक्सयूवी 3XO में सवार पांच दोस्त रील शूट कर रहे थे। स्टंट के दौरान मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पलट गई। हादसे के समय सनरूफ पर बैठा युवक कार के नीचे दब गया, जबकि उसके चार साथी वाहन के अंदर फंस गए थे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *