पटना में आज छात्रों का राजभवन मार्च:गांधी मैदान से निकलेंगे, पेपर लीक, PU अधिनियम-1976 समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आज पटना में राजभवन मार्च निकालने वाली है। दोपहर 12 बजे गांधी मैदान गेट संख्या-10 से शुरू होने वाले इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्रों, शोधार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आइसा ने इसे शिक्षा, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों…
