महेंद्रगढ़ बार के समर्थन में वकीलों का वर्क सस्पेंड:नारनौल, नांगल चौधरी व अटेली के वकील नहीं गए आज अदालतों में, ठप रहा काम
महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन द्वारा पारित प्रस्ताव के समर्थन में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन नारनौल के आह्वान पर नारनौल, नांगल चौधरी और अटेली के वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। इसके चलते तीनों स्थानों की रेवेन्यू कोर्ट और न्यायिक अदालतों में वकील पेश नहीं हुए। जिला बार एसोसिएशन नारनौल के प्रधान संतोख सिंह ने बताया कि…
