समस्तीपुर में थानेश्वर मंदिर के पास अतिक्रमण हटा:फुटपाथ दुकानदार बोले- 40 साल से दुकान लगा रहे, बिना व्यवस्था हटाना ठीक नहीं, हम कहां जाएंगे
समस्तीपुर में नगर निगम ने शनिवार को थानेश्वर मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगी फल, फूल-माला, प्रसाद, श्रृंगार सामग्री और मोबाइल समेत दर्जनों फुटपाथी दुकानें बुलडोजर से हटा दी गईं। कार्रवाई के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में…
