Panchkula Retired Captain Wife Murder


पंचकूला में हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने जाते हुए मां-बेटे। इनसेट में नीरा मेहता का फाइल फोटो।

हरियाणा के पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन मनमोहन मेहता की पत्नी नीरा मेहता की हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने के दो CCTV वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में घरेलू नौकरानी सुनीता पहले शव छिपाने की जगह तलाशती दिखती है। अंधेरा होने पर वह बेटे के साथ मिलकर शव को प

.

पुलिस इस मामले में मेड सुनीता, उसके बेटे और पति को गिरफ्तार कर चुकी है। शुरुआती जांच में सामने आया कि नीरा मेहता ने सुनीता पर घर से ज्वेलरी चोरी का आरोप लगाया था। इसी रंजिश में हत्या की गई। CCTV में मां-बेटे चादर में लिपटा शव छत के रास्ते ले जाते और उसे छिपाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

पूछताछ में सुनीता ने बताया कि हत्या के बाद वह किसी भी कीमत पर शव घर से बाहर करना चाहती थी, लेकिन दिन में मेन गेट से निकलने पर पड़ोसियों के देख लेने का डर था। इसलिए उसने शाम होने का इंतजार किया।

पुलिस को शव ढूंढने में करीब 3 घंटे लग गए। वारदात के बाद आरोपी मां-बेटा तीसरे मकान की छत पर छिप गए थे, जहां से क्राइम ब्रांच ने दोनों को दबोच लिया। बाद में सुनीता के पति को भी गिरफ्तार कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज में मेड और उसके बेटे की हरकत कैद हो गई

छत पर चक्कर लगाकर आसपास लोगों को देखते हुए सुनीता।

छत पर चक्कर लगाकर आसपास लोगों को देखते हुए सुनीता।

शव को उठाकर ले जाते मां-बेटे।

शव को उठाकर ले जाते मां-बेटे।

शव पर डालने के लिए कपड़ा लेकर जाते हुए और शव को ठिकाने लगाने के बाद नीचे जाते हुए मेड सुनीता।

शव पर डालने के लिए कपड़ा लेकर जाते हुए और शव को ठिकाने लगाने के बाद नीचे जाते हुए मेड सुनीता।

अब जानिए VIDEO में क्या दिख रहा

दैनिक भास्कर के पास मौजूद एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज में दिख रहा है कि रिटायर्ड कैप्टन मनमोहन की मेड सुनीता दिन में ही साढ़े 12 बजे छत पर जाती है और बार-बार वहां चारों तरफ चक्कर लगाकर देखती है कि कहीं देख तो नहीं रहा। हर बार उसे कोई ना कोई दिख जाता है, जिसके कारण शव को ठिकाने लगाने का प्लान शाम तक शिफ्ट हो जाता है।

दूसरे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले छत की सीढ़ियों के बाहर लगा दरवाजा खोलकर मेड का बेटा निकलता है। चारों तरफ देखने के बाद मां-बेटा शव को पकड़े बाहर आते हैं। मेड ने नीरा को पैरों से और बेटे ने हाथों की तरफ से पकड़ा। दोनों पड़ोस की छत की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। शव को एक मिनट में ही डालकर वे दरवाजा बंद घर के अंदर चले जाते हैं।

पुलिस की गिरफ्त में मेड सुनीता, उसका पति और बेटा।

पुलिस की गिरफ्त में मेड सुनीता, उसका पति और बेटा।

हत्या से लेकर पकड़े जाने तक की कहानी, 7 पॉइंट में जानिए…

  • रिटायर्ड कैप्टन के घर 10 साल से काम कर रही थी सुनीता: पंचकूला सेक्टर-21 के हाउस नंबर 366 में पति मनमोहन के साथ रहने वाली नीरा के घर सुनीता पिछले करीब 10 साल से मेड थी। मनमोहन सेना से रिटायर्ड कैप्टन हैं। उनके दोनों बेटे अमेरिका में रहते हैं। घर में बुजुर्ग दंपती ही रहते थे। घर में लंबे समय से रहने के कारण परिवार का सुनीता पर पूरा भरोसा था।
  • 100 मीटर दूर 3 मंजिला मकान में मेड का परिवार: सुनीता पति और बेटे के साथ इसी सेक्टर के हाउस नंबर 483 में रहती है। यह मकान नीरा मेहत्ता के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। सुनीता जिस मकान में रहतीं थी, उस आलीशान 3 मंजिला घर के मालिक ने उन्हें बतौर केयरटेकर के तौर पर रखा हुआ है। मकान मालिक बाहर रहता है, इसलिए सुनीता और उसका परिवार वहीं रहकर मकान की देखभाल करता था।
  • गहने चोरी के शक में नौकरी के घर पहुंचीं नीरा: नीरा मेहता को अपने घर में रखे हुए कुछ जेवर नहीं मिले तो उसे शक हुआ कि सुनीता ने चुरा लिए होंगे। पति गोल्फ खेलने निकले तो पीछे से वह सुनीता के घर करीब 11 बजे चलीं गई। जहां नीरा मेहता ने सुनीता को चोर बताते हुए अपने जेवर की डिमांड की। सुनीता ने चोरी से इनकार कर दिया।
तलाशी के दौरान सुनीता के घर पर नीरा द्वारा बिखेरा गया सामान।

तलाशी के दौरान सुनीता के घर पर नीरा द्वारा बिखेरा गया सामान।

  • घर की तलाशी के बाद गला दबाकर की हत्या : मेड सुनीता के अनुसार जब नीरा मेहता ने जेवर चोरी का आरोप लगाया तो उसने घर की तलाशी लेने को कहा। इसके बाद नीरा ने पूरे घर की तलाशी ली, जब उसे कुछ नहीं मिला तो उसने बेटे के सामने ही सुनीता को चोर बताते हुए गालियां देना शुरू कर दिया। जिस पर सुनीता को गुस्सा आ गया। उसने पहले नीरा का गला पकड़ा, फिर गुस्से में आकर गला और मुंह दबा दिया।
  • मौत के बाद टेंशन में आ गए मां-बेटे : सुनीता के अनुसार जब नीरा मेहता बेसुध होकर गिरी तो वे काफी घबरा गए। उन्होंने चेक किया तो उसकी सांसें थम चुकी थी। उसके बाद उन्होंने शव को घर से बाहर निकालने का प्लान बनाया। घर पर उसे ढूंढते हुए कोई आ सकता था। दिन में वह सफल नहीं हुई तो रात के समय अंधेरा होने पर पड़ोस की छत पर शव को छिपा दिया। पति मनमोहन लाल गोल्फ खेलने के बाद घर लौटे तो पत्नी नहीं मिली।
  • पुलिस देखकर तीसरे मकान की छत पर छिपे : शाम को करीब 8 बजे पुलिस नीरा मेहता को ढूंढते हुए सुनीता के घर पहुंची। जहां पर कोई नहीं मिला लेकिन घर का सामान बिखरा हुआ था। इससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने छत पर देखा तो पड़ोस के मकान की छत पर नीरा का शव मिल गया लेकिन आरोपी नहीं मिले।
  • क्राइम ब्रांच की टीम ने ढूंढे आरोपी : क्राइम ब्रांच की टीम सूचना मिलने पर सेक्टर-21 में सुनीता के घर पहुंची। टीम ने हर उस छत की तलाशी लेना शुरू कर दिया, जो सुनीता के घर से सटी हुई थी। तीसरी छत पर जब टीम पहुंची तो दीवार के साथ में सभी लोग छिपे हुए मिल गए।
हाउस नंबर 483 में सुनीता रहती थी। इसी घर में नीरा की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद सुनीता ने साथ लगते घर (हाउस नंबर 484) में बेटे की मदद से शव छिपा दिया।

हाउस नंबर 483 में सुनीता रहती थी। इसी घर में नीरा की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद सुनीता ने साथ लगते घर (हाउस नंबर 484) में बेटे की मदद से शव छिपा दिया।

रिमांड पर चल रही है पूछताछ : जांच अधिकारी

पंचकूला सेक्टर-21 के चौकी इंचार्ज SI दीदार सिंह ने बताया कि आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के मोबाइल और जिन गहनों की वजह से नीरा मेहता की हत्या हुई, उसको लेकर पता लगाया जा रहा है।

—————————————

ये खबर भी पढ़ें…

नौकरानी ने रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या की:नौकरानी ने पुलिस को किया गुमराह, पोस्टमार्टम में खुलासा-गला व मुंह दबाकर हुई हत्या

हरियाणा के पंचकूला में एक नौकरानी ने अपनी मकान मालकिन की हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के बाद उसने अपने बेटे की मदद से लाश को पड़ोसी के मकान की छत पर ले जाकर टाइलों के पीछे छिपा दिया। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *