Headlines

Poornima University Udgam 2026 | Sandeep Panchwatkar Musical Performance



जयपुर में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उद्गम 2026’ के दूसरे दिन प्रसिद्ध कलाकार और कल्चरल तम्बोला के होस्ट संदीप आर. पंचवटकर का सेशन आयोजित किया गया। गीत-संगीत से भरपूर इस सत्र को स्टूडेंट्स ने एंजॉय किया। आर्टिस्ट ने म्यूजिकल तंबोला

.

उन्होंने कपल्स के ब्रेकअप की बात करते हुए ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गीत गुनगुनाया तो स्टूडेंट्स ने भी साथ में संगत की। इसी प्रकार ‘बचना ए हसीनों’ गीत को भी सभी ने भरपूर एंजॉय किया।

इससे पहले पंचवटकर ने रूल्स बताकर म्यूजिकल तंबोला गेम की शुरुआत की। इसके लिए यहां मौजूद सभी स्टूडेंट्स को पेन और पेपर चिट ​दिए गए। करीब ढाई घंटे चले इस मजेदार सेशन में स्टूडेंट्स ही नहीं, बल्कि फैकल्टी मेंबर्स ने भी पार्टिसिपेट किया। विजेता स्टूडेंट्स को पुरस्कार दिए गए।

‘छोटी सी प्यारी सी नन्ही सी…’ गीत पर भावुक हुए लोग

कार्यक्रम के दौरान संदीप आर. पंचवटकर ने बाप और बेटी के गहरे रिश्ते की बात की। उन्होंने बताया कि हर पिता अपनी बेटी को काफी लाड़-प्यार कर बड़ा करता है, लेकिन जब बेटी की शादी हो जाती है तो ना चाहते हुए भी उसे अपने पिता को छोड़कर दूसरे घर जाना पड़ता है। यह कहते हुए उन्होंने अपने खास अंदाज में ‘छोटी सी प्यारी सी नन्ही सी…’ गाना गुनगुनाया तो माहौल पूरी तरह से भावुक हो गया।

ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दूसरे दिन वक्त बैंड की ओर से कई नए-पुराने गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसने स्टूडेंट्स में जोश और उमंग की नई लहर दौड़ गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *