Headlines

Pranjal Dahiya Show Controversy | Dehradun UPL Closing Ceremony Stopped


पानीपत50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
देहरादून में चल रही UPL 2026 में क्लोजिंग सेरेमनी में प्रांजल दहिया का शो बंद कराती  उत्तराखंड पुलिस। - Dainik Bhaskar

देहरादून में चल रही UPL 2026 में क्लोजिंग सेरेमनी में प्रांजल दहिया का शो बंद कराती उत्तराखंड पुलिस।

देहरादून में चल रही उत्तराखंड प्रीमियर लीग-2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में परफार्म कर रही हरियाणी एक्ट्रेस प्रांजल दहिया का शो बंद करा दिया गया। आरोप है कि पुलिस कर्मी मंच पर चढ़ गए और डांट-फटकार लगाकर डीजे भी बंद कर दिया।

इस दौरान आयोजनकों की पुलिसकमिर्यों से तीखी बहस भी हुई। पुलिस का आरोप है कि क्लोजिंग सेरेमनी में हरियाणवी कलाकारों और आयोजकों ने नियमों की अनदेखी की। तय समय के बाद भी करीब 15 मिनट तक तेज आवाज में म्यूजिक बजता रहा।

पुलिस ने आयोजकों से साउंड बंद करने को कहा, लेकिन आयोजकों ने पुलिस के निर्देश को नजरअंदाज किया। पुलिस ने कई बार परफॉर्म कर रही प्रांजल दहिया की टीम और मैनेजर से भी बात की, इसके बावजूद DJ बजता रहा।

हंगामे की सूचना पर रायपुर क्षेत्राधिकारी (CO) वंदना वर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मंच पर चढ़कर डीजे बंद करा दिया। म्यूजिक बंद होने पर प्रांजल दहिया ने दर्शकों से माफी मांगी और अपनी परफॉर्मेंस अधूरी छोड़कर मंच से लौट गईं।

हरियाणवी एक्ट्रेस प्रांजल दहिया के शो की PHOTO…

रात 10 बजे के बाद भी चलता रहा प्रांजल दहिया का शो।

रात 10 बजे के बाद भी चलता रहा प्रांजल दहिया का शो।

लाल परी सॉन्ग पर परफार्म करतीं एक्ट्रेस प्रांजल दहिया।

लाल परी सॉन्ग पर परफार्म करतीं एक्ट्रेस प्रांजल दहिया।

तय समय खत्म होने के बाद प्रांजल दहिया की टीम से म्यूजिक बंद करने की अपील करती पुलिस।

तय समय खत्म होने के बाद प्रांजल दहिया की टीम से म्यूजिक बंद करने की अपील करती पुलिस।

जब चेतावनी के बाद भी डीजे बंद नहीं हुआ, तो पुलिस ने मंच पर चढ़कर रोका प्रांजल दहिया का शो।

जब चेतावनी के बाद भी डीजे बंद नहीं हुआ, तो पुलिस ने मंच पर चढ़कर रोका प्रांजल दहिया का शो।

शो रुकने के बाद एक्ट्रेस प्रांजल दहिया ऑडियंस से सॉरी बोलकर लौट गईं।

शो रुकने के बाद एक्ट्रेस प्रांजल दहिया ऑडियंस से सॉरी बोलकर लौट गईं।

हरियाणवी एक्ट्रेस के शो में क्यों हुआ हंगाम, 3 पॉइंट में जानिए…

क्लोजिंग सेरेमनी में 10 बजे के बाद भी बजता रहा साउंड

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL 2026) का फाइनल मुकाबला देहरादून वॉरियर्स और डिफेंडिंग चैंपियन हरिद्वार एल्मास के बीच खेला गया। देहरादून ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में हरिद्वार एल्मास की टीम 19.4 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई।

मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम में रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इसमें हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की करीब एक घंटे की परफॉर्मेंस के बाद स्टार कलाकार प्रांजल दहिया रात करीब 10 बजे मंच पर पहुंचीं। नियमों के अनुसार रात 10 बजे के बाद डीजे बजाना प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद स्टेडियम में सवा दस बजे तक तेज आवाज में म्यूजिक बजता रहा।

10 मिनट तक पुलिस को किया नजरअंदाज, इंस्पेक्टर से हुई बहस

ऑन-ड्यूटी तैनात पुलिसकर्मी आयोजकों, साउंड ऑपरेटर और प्रांजल के मैनेजर को लगातार साउंड बंद करने के निर्देश देते रहे। रायपुर थाना इंचार्ज, रानीपोखरी थाना इंचार्ज समेत चार पुलिस अधिकारियों ने साउंड ऑपरेटर और मैनेजर को स्पष्ट कहा कि ‘टाइम अप हो चुका है, डीजे बंद करें’।

आरोप है कि आयोजकों और साउंड ऑपरेटर ने पुलिस के निर्देशों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और परफॉर्मेंस जारी रखी।

देहरादून वॉरियर्स की टीम को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने 25 लाख का चेक दिया।

देहरादून वॉरियर्स की टीम को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने 25 लाख का चेक दिया।

सीओ रायपुर ने खुद स्टेज पर जाकर बंद कराया शो

आयोजकों के न मानने पर रायपुर क्षेत्राधिकारी (CO) वंदना वर्मा पुलिस बल के साथ खुद मंच पर पहुंचीं। पुलिस और आयोजकों के बीच कुछ देर तीखी बहस हुई, जिसके बाद रात करीब 10:15 बजे पुलिस ने जबरन साउंड बंद करवा दिया। अचानक म्यूजिक बंद होने के बाद प्रांजल दहिया को दर्शकों से माफी मांगनी पड़ी और वे अपनी परफॉर्मेंस अधूरी छोड़कर मंच से वापस लौट गईं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर में शादियों और आम कार्यक्रमों में रात 10 बजे के बाद डीजे बजने पर पुलिस तुरंत चालान काटने और उपकरण जब्त करने की सख्त कार्रवाई करती है, जबकि हरियाणवी कलाकार 15 मिनट तक नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे और पुलिस को बंद कराने के लिए मिन्नतें करनी पड़ीं।

यहां जानिए कौन हैं प्रांजल दहिया….

  • 2001 में सोनीपत में जन्म प्रांजल दहिया का जन्म वर्ष 2001 में सोनीपत में हुआ। परिवार मूल रूप से हलालपुर गांव का रहने वाला है। पिता का 2015 में निधन हो गया था। प्रांजल की मां चाहती थीं कि वह खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करे। इसी कारण प्रांजल ने 11वीं और 12वीं में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उनकी दोस्त सोनल सौम्या वीडियो बनाती थीं, जिनके जरिए प्रांजल का रुझान एक्टिंग और डांसिंग की ओर बढ़ा और उन्होंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा। प्रांजल दहिया ने डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की।
  • कोरोना काल में मां का निधन आगे की पढ़ाई के साथ-साथ प्रांजल ने मॉडलिंग में करियर की शुरुआत की। इस बीच कोरोना काल में मां का भी निधन हो गया। प्रांजल के परिवार में उनका एक भाई है, जो उन्हें हर कदम पर सपोर्ट करता है। मां के निधन के बाद वे पंजाब शिफ्ट हो गईं। फिलहाल वे दुबई में भी समय बिताती हैं।
  • टिकटॉक से शुरू हुआ करियर प्रांजल दहिया ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की थी। यहीं से उनकी पहचान बनी और वे सोशल मीडिया स्टार के रूप में उभरीं। इसके बाद उन्हें अक्की कल्याण के म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका मिला और उन्होंने प्रोफेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा।
  • “द हरियाणवी मैशअप-6” से बड़ी पहचान मिली : साल 2018 में “द हरियाणवी मैशअप-6” से प्रांजल को बड़ी पहचान मिली। इस गाने के बाद उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वे लगातार हिट म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा बनीं और इंडस्ट्री की टॉप फीमेल आर्टिस्ट्स में शुमार हो गईं।

————————

ये खबर भी पढ़ें….

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने उत्तराखंड में माफी मांगी:स्टेज पर बोले-दिल से सॉरी, पहले गालियां दी थी; देहरादून में लगे ‘गो बैक’ के नारे

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के देहरादून में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के फाइनल से पहले होने वाले शो का खूब विरोध हुआ। रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बाहर UKD कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *