Headlines

Rajasthan Heavy Rain Alert | Bharatpur Alwar Dholpur Flood Situation


राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार (7 अगस्त) को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 20 जिलों में तेज बरसात की चेतावनी है। जयपुर में देर रात शुरू हुआ बारिश को दौर आज सुबह भी जारी है।

.

वहीं, गुरुवार को लोकल वेदर सिस्टम बनने से पूर्वी जिलों में भारी बारिश हुई। भरतपुर, धौलपुर, करौली और अलवर में 8 इंच तक बरसात दर्ज की गई।अलवर, धौलपुर, भरतपुर में भी भारी बारिश से खेत-सड़कें डूब गईं।

मौसम विभाग के अनुसार नए वेदर सिस्टम का असर 10 अगस्त तक रहने की संभावना है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

जयपुर में रुक-रुककर बरसात: राजधानी में गुरुवार देर रात करीब 10 बजे से बरसात हो रही है। लगातार बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। हवा के साथ हो रही बरसात के कारण न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट हुई है। जयपुर में तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट है।

कहां कितनी हुई बारिश: पिछले 24 घंटे में अलवर के गोविंदगढ़, कठूमर; भरतपुर के भुसावर, बयाना, नगर, सीकरी, पहाड़ी व कुम्हेर; धौलपुर के सरमथुरा, बाड़ी व बसेड़ी; दौसा के सिकराय; करौली के हिंडौन, मासलपुर व सुरौठ और सवाई माधोपुर के तलवाड़ा में 2 से लेकर 8 इंच तक बरसात हुई। धौलपुर के सैंपऊ क्षेत्र के गढ़ी गांव में तीन मकानों की दीवारें और छत की पट्टियां गिर गईं। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा: बारिश के कारण पूर्वी राजस्थान के अलवर और दौसा क्षेत्रों में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दौसा में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 27.8, सिरोही में 27.6, प्रतापगढ़ में 28.7, डूंगरपुर में 30.6 और उदयपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के मौमस से जुड़ी PHOTOS…

अलवर के गरवा जी में झरना पूरे उफान पर है, जिसका पानी सिलीसेढ़ झील में पहुंच रहा है।

अलवर के गरवा जी में झरना पूरे उफान पर है, जिसका पानी सिलीसेढ़ झील में पहुंच रहा है।

धौलपुर में बारिश के बाद सड़कों पर पानी बहने लगा। लोगों को गर्मी से राहत मिली।

धौलपुर में बारिश के बाद सड़कों पर पानी बहने लगा। लोगों को गर्मी से राहत मिली।

भरतपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में भी बीते 24 घंटे से रुक-रुककर बरसात हो रही है। जिले के बयाना गुरुवार हुई तेज बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया।

भरतपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में भी बीते 24 घंटे से रुक-रुककर बरसात हो रही है। जिले के बयाना गुरुवार हुई तेज बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया।

मानसून की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *