डीजीपी ने पुलिस विभाग में देर रात बड़ा फेरबदल किया है। राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 123 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने आदेश जारी कर कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और समकक्ष अधिकारियों को नई जिम्म
.
नई तबादला सूची के अनुसार कई अधिकारियों को जिला पुलिस से रेंज, पुलिस मुख्यालय, सतर्कता, अपराध शाखा और अन्य विशेष इकाइयों में नियुक्त किया गया है, जबकि कई अधिकारियों को नए जिलों में पदस्थापित किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इससे पहले मंगलवार शाम को राजस्थान सरकार ने 183 RAS अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें 3 साल से एक ही जगह पर लगे और गृह जिले में लगे अफसरों के भी बदला गया है। पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन साल से एक ही जगह पर लगे और गृह जिलों में लगे अफसरों के तबादले करने के आदेश दिए थे।
देखें पूरी लिस्ट…







48 ट्रेनी RPS अधिकारियों को दी गई पोस्टिंग
इसके अलावा 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों को विभिन्न जिलों और इकाइयों में पोस्टिंग दी गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बीजू जॉर्ज जोसफ ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। ओमप्रकाश गोदारा को एसीपी कोतवाली लगाया गया है, जबकि नेहा राव को एसीपी ट्रैफिक साउथ (सेकेंड) और कमल कुमार को एसीपी ट्रैफिक नॉर्थ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



ये खबर भी पढ़ें
घूसकांड से चर्चा में आई पिंकी मीणा का फिर ट्रांसफर:CM के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव का तबादला; निकाय चुनावों से पहले 183 RAS बदले

राज्य सरकार ने निकाय चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव, आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी और सवा महीने पहले बहाल हुई चर्चित RAS पिंकी मीणा का भी ट्रांसफर किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
