Headlines

Rajya Sabha: Sant Balbir Singh Seechewal Demands Free Health Checkups



राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि देश के प्रत्येक नागरिक के लिए वर्ष में कम-से-कम एक बार निःशुल्क निवारक स्वास्थ्य जांच (Preventive Health Check-up) और आवश्यक डायग्नोस्टिक परीक्षण उपलब्ध कराने के लिए एक राष्ट्रीय

.

अपनी मांग के पीछे का तर्क स्पष्ट करते हुए संत सीचेवाल ने कहा कि बीमारी का इलाज करने से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि उसकी समय रहते पहचान कर रोकथाम की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि आम नागरिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था हो, तो कैंसर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों जैसे कई गंभीर रोगों का शुरुआती चरण में ही पता लगाया जा सकता है, जिससे लाखों अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

केंद्र सरकार का जवाब: देश भर में काम कर रहे 1.86 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर

राज्यसभा में संत सीचेवाल के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि सरकार सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (Universal Health Coverage) के लक्ष्य के तहत निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दे रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने लिखित उत्तर में जानकारी दी कि 30 जून 2026 तक देशभर में 1,86,298 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जा चुके हैं, जहां प्राथमिक व निवारक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

फ्री डायग्नोस्टिक्स सर्विस: जिला अस्पतालों में 134 जांचें मुफ्त

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि ‘फ्री डायग्नोस्टिक्स सर्विस इनिशिएटिव’ के तहत सरकारी अस्पतालों में विभिन्न स्तरों पर मुफ्त पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांच की सुविधा दी जा रही है।

  • जिला अस्पताल: 134 प्रकार की जांचें मुफ्त
  • उप-जिला अस्पताल: 111 प्रकार की जांचें मुफ्त
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC): 97 प्रकार की जांचें मुफ्त

करोड़ों नागरिकों की हो चुकी है कैंसर और डायबिटीज स्क्रीनिंग

आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग (NCD) नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 30 जून 2026 तक बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग की जा चुकी है:

हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप): 42.25 करोड़ स्क्रीनिंग

डायबिटीज़ (मधुमेह): 42.09 करोड़ स्क्रीनिंग

मुख का कैंसर: 35.97 करोड़ स्क्रीनिंग

स्तन कैंसर: 16.86 करोड़ स्क्रीनिंग

सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर: 9.24 करोड़ स्क्रीनिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *