Headlines

Sanjukta Parashar Appointed First Female IG of CRPF CoBRA Unit


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
संजुक्ता पराशर का इंडियन पुलिस सर्विस का करीब 21 साल का अनुभव रहा है। - Dainik Bhaskar

संजुक्ता पराशर का इंडियन पुलिस सर्विस का करीब 21 साल का अनुभव रहा है।

2006 बैच की IPS अधिकारी संजुक्ता पाराशर को CRPF की कोबरा (CoBRA) यूनिट का IG नियुक्त किया गया। CoBRA का पूरा नाम कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन है।

वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। CRPF मुख्यालय ने पिछले हफ्ते उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था। जानकारी आज सामने आई है। वह 1996 बैच के IPS अधिकारी दानेश राणा की जगह लेंगी।

संजुक्ता पाराशर असम-मेघालय कैडर की IPS अधिकारी हैं। असम में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। उन्हें असम की लेडी सिंघम भी कहा जाने लगा।

साल 2008 में हुआ था CoBRA का गठन

CRPF ने कई राज्यों में लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म (LWE) से निपटने के लिए 2008-09 में CoBRA बनाई थी।

इस यूनिट को पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में उग्रवाद से निपटने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। CRPF ने हाल ही में मणिपुर में सशस्त्र हिंसा रोकने के लिए CoBRA की दो यूनिट तैनात की हैं।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

₹46 लाख का पैकेज छोड़ शारदेंदु बने आर्मी अफसर: दो अकादमी से सेना को मिले 595 नए अफसर

भारतीय सेना को शनिवार को चेन्नई और बिहार के गया स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमियों (ओटीए) से 595 नए अधिकारी मिले। इनमें कुल 64 महिला अधिकारी भी सेना में शामिल हुईं। चेन्नई में 342 भारतीय कैडेट सैन्य अधिकारी बने। इनमें 29 महिलाएं शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *