Headlines

Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (5 To 11 October 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (5 To 11 October 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

5 से 11 अक्टूबर के बीच मकर राशि वालों की रुकी हुई आमदनी फिर शुरू हो सकती है और नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। कर्क राशि वालों के लिए उधार दिया पैसा या रुकी पेमेंट वसूलने का अच्छा समय है।

मेष और सिंह राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं। मीन राशि वालों का कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला पक्ष में आने के संकेत हैं। वहीं मेष राशि वालों को पार्टनरशिप का प्रस्ताव और तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- किसी कीमती वस्तु या प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री की योजना है तो इस सप्ताह उस पर आगे बढ़ने का अच्छा समय है। राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों के संपर्क महत्वपूर्ण व्यक्तियों से बन सकते हैं। किसी खास दोस्त से मिलने का मौका भी मिलेगा। नेगेटिव- करीबी और पारिवारिक रिश्तों पर भी ध्यान दें। छोटी बात को लेकर किसी से कहासुनी हो सकती है, लेकिन समझदारी से मामला जल्दी संभल जाएगा। रिश्तों में बेवजह तनाव न बढ़ने दें।

करियर- कार्यस्थल की व्यवस्था अच्छी रहेगी और काम करने के बेहतर तरीके के अच्छे नतीजे मिलेंगे। बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। पार्टनरशिप का कोई प्रस्ताव भी आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। परिवार में सुखद और सामंजस्यपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी परेशानी है तो नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह के अनुसार देखभाल करते रहें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। अपनी हॉबी और पसंद के कामों के लिए भी समय निकालें। शांत वातावरण में रहने से नई ऊर्जा महसूस होगी। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। बेवजह ज्यादा भागदौड़ से बचें। इस सप्ताह धैर्य और शांत व्यवहार ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

करियर- बिजनेस की गतिविधियों पर आपका नियंत्रण रहेगा। अपनी योजनाओं को जरूरत से ज्यादा लोगों के साथ शेयर न करें, क्योंकि उनके लीक होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस और सहकर्मियों के बीच अच्छी साख बनी रहेगी। लव- परिवार में तालमेल की कमी से तनाव हो सकता है। गुस्सा और चिड़चिड़ापन इसकी वजह बन सकता है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। हेल्थ- बुखार, खांसी या जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है। पर्याप्त आराम लें और परेशानी बढ़े तो उचित चिकित्सा सलाह लें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही परेशानी का समाधान मिल सकता है। सकारात्मक सोच से मुश्किल परिस्थितियों में भी संतुलन बनाए रखेंगे। बच्चों का ध्यान पढ़ाई में रहेगा। कोई यात्रा रद्द होने से राहत मिल सकती है। नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्च सामने आएंगे जिन्हें टालना मुश्किल होगा। गुस्सा और जिद नियंत्रित रखें, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान हो सकते हैं।

करियर- बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से कार्यस्थल पर परेशानी हो सकती है। इसलिए जरूरी गतिविधियों पर खुद नजर रखें। काम करने की नीतियों में कुछ बदलाव करना फायदेमंद होगा। नौकरीपेशा लोगों को भी किसी समस्या की वजह से तनाव रह सकता है। लव- परिवार के लिए समय निकालने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- खांसी, जुकाम या गले से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। जरूरत पड़े तो जांच और इलाज कराएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- पैसों के लेनदेन पर खास ध्यान रहेगा। काम समय के अनुसार पूरे होते जाएंगे। आमदनी के साधनों में सुधार आ सकता है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए रिश्ता आने की संभावना भी है। नेगेटिव- महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह जरूर लें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान दे सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने की कोशिश करें।

करियर- बिजनेस के फैसलों में गंभीरता से सोच-विचार करना जरूरी होगा। उधार दिया पैसा या रुकी हुई पेमेंट वसूलने के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। हेल्थ- परेशानियों की वजह से तनाव और गुस्सा बढ़ सकता है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन, योग या आराम को दिनचर्या में शामिल करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा काम चल रहा है तो इस सप्ताह उसके बनने की संभावना है। नए संपर्क बनेंगे और आगे फायदेमंद साबित हो सकते हैं। युवाओं को मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलने से राहत मिलेगी। नई ऊर्जा महसूस होगी। नेगेटिव- लापरवाही से कोई कीमती सामान खो सकता है, इसलिए अपनी चीजों का ध्यान रखें। संतान का जिद्दी या गुस्सैल व्यवहार परेशान कर सकता है। विवाद की स्थिति में अपने स्वभाव में नरमी रखें।

करियर- बिजनेस में टीम के साथ काम करने से व्यवस्था बेहतर रहेगी। इसके बावजूद सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। कारोबारी पार्टियों के संपर्क में रहें। ऑफिस में बेकार के विवादों से दूरी रखें। लव- जीवनसाथी की सलाह और सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। हेल्थ- सिरदर्द या माइग्रेन परेशान कर सकता है। खानपान व्यवस्थित रखें और अपनी क्षमता से ज्यादा काम न लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। कुछ समय खुद के लिए निकालकर सोच-विचार करें। इससे परेशानियों का समाधान समझने में मदद मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी महसूस होगी। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थिति में घबराने के बजाय समाधान तलाशें। दूसरों के मामलों में बेवजह हस्तक्षेप न करें। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। लापरवाही से कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य हाथ से निकल सकता है।

करियर- बिजनेस के महत्वपूर्ण काम अपनी मौजूदगी और निगरानी में करवाएं। किसी कर्मचारी के कारण योजना बाहर जाने की आशंका है। नौकरी में किसी से बेवजह न उलझें, क्योंकि किसी मामले में जांच जैसी स्थिति बन सकती है। लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। रिश्ते मजबूत होंगे। घर में किसी मांगलिक आयोजन पर भी चर्चा हो सकती है। हेल्थ- मौसम के कारण थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और हल्की एक्सरसाइज के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- मूंगिया, भाग्यशाली अंक- 8

तुला -पॉजिटिव- परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। परिवार के लिए खरीदारी करते हुए अच्छा समय बीतेगा। नई जानकारियां हासिल करने के लिए समय निकालें। इससे ज्ञान बढ़ेगा और व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। नेगेटिव- रिश्तेदारों के साथ तालमेल बनाए रखें और छोटी बातों को नजरअंदाज करें। गुस्सा नियंत्रित रखने से माहौल शांत रहेगा। दिखावे के कारण फिजूलखर्ची बढ़ सकती है।

करियर- बिजनेस की हर महत्वपूर्ण गतिविधि में अपनी मौजूदगी बनाए रखें। काम करने के तरीके को और बेहतर करने की जरूरत है। छोटी सी लापरवाही भी नुकसान दे सकती है। ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और घर में सकारात्मक माहौल बनेगा। विवाहेतर संबंधों से दूरी रखें। हेल्थ- ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या है तो नियमित जांच और उचित देखभाल करते रहें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। सोच-समझकर किए गए काम शांतिपूर्ण तरीके से पूरे हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण फैसले भावनाओं के बजाय व्यावहारिक सोच से लें। नेगेटिव- दोस्तों या रिश्तेदारों से किसी विषय पर मतभेद हो सकता है। बातचीत में गलत भाषा इस्तेमाल न करें। अपनी समझ पर भरोसा रखें, क्योंकि किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है।

करियर- कारोबार में कुछ रुकावटें रहेंगी। फिलहाल जोखिम वाले कामों में समय और पैसा न लगाएं। नौकरीपेशा लोगों को काम समय पर पूरा न होने से तनाव हो सकता है। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद लेना फायदेमंद रहेगा। लव- परिवार के लोगों के बीच संबंध अच्छे और सहयोगात्मक रहेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात पुरानी अच्छी यादें ताजा करेगी। हेल्थ- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- लंबे समय से रुके पारिवारिक काम निपटाने का अच्छा समय है। किसी योजना को वास्तविक रूप देने का मौका मिलेगा। करीबी दोस्त के साथ इस पर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। युवाओं के सामने कई नए विकल्प और संभावनाएं आएंगी। नेगेटिव- दोस्तों के साथ बेकार की गतिविधियों में समय खराब न करें। अपने जरूरी काम प्राथमिकता से करें। संतान के भविष्य से जुड़ी योजना शुरू होने में थोड़ा समय लग सकता है। जोखिम वाले कामों में पैसा लगाने से बचें।

करियर- बिजनेस के रोजमर्रा के काम सामान्य रूप से चलते रहेंगे। फिलहाल कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव या नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल काम करने के तरीके में बदलाव से कुछ परेशानी हो सकती है। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। लव पार्टनर के साथ समय बिताएं। छोटा उपहार भी रिश्ते में खुशी बढ़ा सकता है। हेल्थ- शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर भी चिंता रहेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- आमदनी का कोई रुका हुआ स्रोत फिर शुरू होने से राहत मिल सकती है। दोस्तों और सहयोगियों के साथ बातचीत से कोई अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थियों को अच्छे और संतोषजनक नतीजे मिल सकते हैं। किसी समारोह का निमंत्रण भी मिलेगा। नेगेटिव- आलस के कारण जरूरी काम न टालें, वरना महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। बोलचाल का तरीका नरम रखें। कठोर शब्दों से लोग नाराज हो सकते हैं। सरकारी मामले फिलहाल अटके रह सकते हैं।

करियर- बिजनेस में अपनी कोशिशों से समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। कामकाजी महिलाएं कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पुराने दोस्तों से अचानक मुलाकात होने से मन खुश रहेगा। हेल्थ- ज्यादा काम की वजह से सेहत प्रभावित हो सकती है। शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के आराम की जरूरत रहेगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपकी मौजूदगी बनी रहेगी। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करके संतोष मिलेगा। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने काम पर फोकस रखें। सफलता मिलने पर विरोध करने वाले लोग भी आपके पक्ष में आ सकते हैं। नेगेटिव- पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम फिलहाल टालना बेहतर होगा, क्योंकि रकम फंसने की आशंका है। किसी साजिश या गलतफहमी में फंसने से भी सावधान रहें। काम में रुकावटें आएंगी, लेकिन समय रहते समाधान निकाल लेंगे।

करियर- कारोबार की रुकी हुई गतिविधियां फिर गति पकड़ सकती हैं। मेहनत और समझदारी से ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि प्रमोशन के अवसर बन रहे हैं। लव- पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। इससे घर का माहौल खराब हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका को मिलने का मौका मिलेगा। हेल्थ- ज्यादा तनाव से सेहत प्रभावित हो सकती है। सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं और मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह अचानक फायदा मिलने की संभावना है। कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद से भी कोई उपलब्धि मिल सकती है। नेगेटिव- आर्थिक परेशानी से बचने के लिए गैरजरूरी खर्च नियंत्रित रखें। अपनी योजनाएं जरूरत से ज्यादा लोगों को न बताएं, वरना नुकसान हो सकता है। युवाओं को घूमने-फिरने में ज्यादा समय खराब करने से बचना चाहिए।

करियर- बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बनेंगी। परिवार के लोगों की रुचि और सहयोग से काम को नई दिशा मिल सकती है। फाइनेंस से जुड़े काम बहुत सावधानी से करें, क्योंकि गलती होने की आशंका है। युवाओं का कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के लिए परिवार की स्वीकृति मिलने से खुशी होगी। हेल्थ- स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जरूरत होने पर इलाज में देरी न करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *