Headlines

Shamli Ankit Baliyan Murder Case


हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर की सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाले युवक भूपेंद्र ढींगरा को यूपी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, भूपेंद्र गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी का रहने वाला है और हरियाणवी सिंगर-एक्टर है। जब पुलिस ने उसे अरेस्ट क

.

पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को अंकित बालियान की जिम के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके कुछ बाद ही भूपेंद्र ढींगरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर लिखा था-

QuoteImage

अंकित ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। उसे गंदी-गंदी गालियां दी थीं। इसी का बदला लेने के लिए उसने अंकित की हत्या कराई। यह हत्या दिनदहाड़े हुई और कोई उसे बचाने या रोकने के लिए सामने नहीं आया।

QuoteImage

इसके बाद वह लगातार अंकित बालियान और पुलिस को लेकर वीडियो डालता रहा। दो दिन पहले भी उसने कोर्ट में गोली मारेंगे पार्ट-2 सॉन्ग का एक पोस्टर जारी किया था।

इसी को देखते पुलिस ने एक टीम उसे पीछे लगाई, जिसने बुधवार को ढींगरा को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फेमस होने के लिए यह वीडियो डाला था।

26 अगस्त को यूपी के शामली में अंकित बालियान की जिम के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

26 अगस्त को यूपी के शामली में अंकित बालियान की जिम के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

अंकित बालियान की 26 अगस्त को जिम के बाहर हुई थी हत्या

26 अगस्त को शामली के नालापटरी स्थित फिटनेस जिम से बाहर निकलते समय अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को चार हथियारबंद बदमाशों ने अंजाम दिया था।

हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ने अंकित की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी। जांच में पता चला कि जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो भूपेंद्र ढींगरा के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया था।

दो दिन पहले ही भूपेंद्र ढींगरा ने कोर्ट में गोली पार्ट-2 सॉन्ग का एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें खुद को उसने हथकड़ी में दिखाया हुआ था।

दो दिन पहले ही भूपेंद्र ढींगरा ने कोर्ट में गोली पार्ट-2 सॉन्ग का एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें खुद को उसने हथकड़ी में दिखाया हुआ था।

इस तरह ली थी अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी…

  • पहली पोस्ट में हत्या करने की जिम्मेदारी ली: पहली वीडियो में भूपेंद्र ढींगरा ने खुद को सिंगर और एक्टर बताते हुए अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। दावा किया था कि अंकित ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। उसे गंदी-गंदी गालियां दी थीं। इसी का बदला लेने के लिए उसने अंकित की हत्या की। यह हत्या दिनदहाड़े हुई और कोई उसे बचाने या रोकने के लिए सामने नहीं आया।
  • 28 अगस्त को कई बार लाइव आया: भूपेंद्र ढींगरा मूल रूप से गुरुग्राम का रहने वाला है। 28 अगस्त को दिन में तीन से चार बार सोशल मीडिया पर लाइव आया। इन लाइव स्ट्रीम में उसके साथ एक मुंह बोली बहन और तीन अन्य युवक भी जुड़े थे। लाइव के दौरान उसे बधाई दी गई थी, जिसमें अंकित बालियान का जिक्र किया गया था।
  • मुंह बोली बहन ने हत्या पर जताई थी नाराजगी: भूपेंद्र से जुड़ी बताई जा रही उसकी मुंह बोली बहन ने अंकित बालियान की हत्या को गलत बताया था। उसने कथित तौर पर कहा था कि अगर किसी से झगड़ा है तो उसे मारना नहीं चाहिए।
  • अंकित के गाने और हत्या से जुड़ी पोस्ट शेयर की: भूपेंद्र इसके बाद अंकित बालियान के उस गाने पर बार-बार रील बनाता दिखाई दिया था, जिसमें कोर्ट में गोली मारने का संदर्भ है। इसके अलावा अंकित की हत्या की पोस्ट को भी अपनी रील में शेयर किया था।
  • लोकेशन कर्नाटक में मिली तो पुलिस ने दबोचा: भूपेंद्र ढींगरा की वर्तमान लोकेशन कर्नाटक में मिलने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद शामली पुलिस ने एक टीम गठित की, जो इसके सोशलमीडिया ग्रुप में भी जुड़ गई। इसके बाद लोकेशन ट्रेस कर भपेूेंद्र को बेंगलुरु में होटल से अरेस्ट कर लिया।
शामली पुलिस की गिरफ्त में भूपेंद्र ढींगरा।

शामली पुलिस की गिरफ्त में भूपेंद्र ढींगरा।

मशहूर होने के लिए फर्जी वीडियो बनाया

भूपेंद्र ढींगरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। इंस्टाग्राम पर उसने 233 पोस्ट डाल रखी है। 7,640 लोग उसे फॉलो करते है। सिंगर यो-यो हनी सिंह सहित सात लोगों को वह फॉलो करता है। यूट्यूब पर भी भूपेंद्र ढींगरा उसका चैनल है, जिस पर 290 वीडियो डाले गए है। करीब दो हजार लोगों ने चैनल को सब्सक्राइब किया हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर मशहूर होना चाहता था।

उसे पता था कि चर्चित आपराधिक घटनाओं से जुड़ी पोस्ट तेजी से वायरल होती हैं। इसी वजह से उसने फॉलोअर्स और लाइक बढ़ाने के लिए अंकित बालियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो बना दिया। पुलिस के अनुसार, वीडियो पोस्ट करते समय आरोपी नशे में था। उसने सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया, जिससे लोगों को लगा कि उसका अंकित की हत्या से कोई संबंध है।

हत्याकांड की जांच अलग दिशा में जारी

यूपी पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में भूपेंद्र ढींगरा का अंकित बालियान हत्याकांड से कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है। उसकी ओर से सोशल मीडिया पर किया गया दावा केवल पुलिस जांच को गुमराह करने वाला था। वहीं, अंकित बालियान हत्याकांड की मुख्य जांच में पुलिस शूटरों और रेकी से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली अन्य पोस्ट और दावों की भी पुलिस जांच कर रही है।

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणवी सिंगर की हत्या का जश्न मनाता नजर आया ढींगरा,VIDEO:रात को लाइव आया एक्टर, फ्रेंड्स पूछ रहे-ये क्या चल रहा; बालियान की पत्नी बोलीं-एनकाउंटर हो

हरियाणवी गायक और एक्टर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हुई हत्या जिम्मेदारी लेने वाले एक्टर भूपेंद्र ढींगरा शुक्रवार को भी सोशल मीडिया पर लाइव आया। इसमें वह हंसता और मनाता नजर आ रहा है। कुछ लोग उसे बधाई दे रहे है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *