Headlines

Shani Jayanti Pali | Maha Aarti With 1001 Lamps & Oil Abhishek



पाली में शनिवार को शनि जयंती पर शहर के शनि मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने शनिदेव को तेल चढ़ाकर खुशहाली की कामना की।

.

शहर के राणा प्रताप चौक स्थित शनिदेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की दिनभर आवाजाही रही।

इसी तरह खेतावास मार्ग स्थित श्री सिद्ध पीठ शनिधाम में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान शनि की प्रस्तर प्रतिमा का 5100 लीटर तेल और काले तिल सहित अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया। धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर भगवान शनि से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंगला आरती के साथ हुई। ढोल-नगाड़ों और बैंड वादकों की धुन के बीच महामंडलेश्वर दाती महाराज की अनुमति से आरती की गई। इस दौरान 1001 दीपकों से भगवान शनि की महाआरती कर श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की।

इसके बाद शनिधाम परिसर में विशेष शनि हवन का आयोजन किया गया। विद्वान पंडितों के सान्निध्य में भगवान शनि की आराधना की गई और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां दी गईं। हवन और धार्मिक अनुष्ठान किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *