Headlines

SP ने किया प्रशिक्षु सिपाहियों का इंस्पेक्शन:कैमूर पुलिस केंद्र में ट्रेनिंग व्यवस्था पर दिए निर्देश




कैमूर पुलिस केंद्र में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था और प्रशिक्षुओं की तैयारी का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित किया। उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के महत्व पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस बल की रीढ़ अनुशासन और जनता के प्रति उसकी जवाबदेही होती है। उन्होंने सभी प्रशिक्षु जवानों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। ट्रेनिंग मॉड्यूल को आधुनिक, प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के निर्देश एसपी ने यह भी बताया कि प्रशिक्षण में सीखी गई बारीकियां भविष्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष न्याय दिलाने में सहायक होंगी। पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण से जुड़े वरीय पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों के साथ बैठक भी की। उन्होंने प्रशिक्षण मॉड्यूल की समीक्षा करते हुए इसे अधिक आधुनिक, प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य जवानों को शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर दक्ष बनाना है। इस अवसर पर पुलिस केंद्र के मेजर, प्रशिक्षण प्रभारी सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद प्रशिक्षु सिपाहियों में उत्साह देखा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *