- Hindi News
- Lifestyle
- Tai Chi Exercise Health Benefits; Step By Step Guide | Weight Loss Joint Pain
23 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल
- कॉपी लिंक

एक्सरसाइज शब्द सुनते ही आपके दिमाग में क्या ख्याल आता है? दौड़ना, जिम में पसीना बहाना या तेज वर्कआउट? हर एक्सरसाइज में पसीना बहाना, तेज दौड़ना या भारी वजन उठाना जरूरी नहीं है।
कुछ एक्सरसाइज ऐसी भी होती हैं, जिनमें शरीर का हर मूवमेंट धीमा और नियंत्रित होता है, ध्यान सांसों पर रहता है और दिमाग भी शांत होता है। ताई-ची (Tai Chi) ऐसी ही एक्सरसाइज है, जो चीन के पारंपरिक मार्शल आर्ट से विकसित हुई है। इसे ‘मेडिटेशन इन मोशन’ भी कहा जाता है।
साल 2024, में ‘फ्रंटियर इन मेडिसिन’ जर्नल में एक मेटा-एनालिसिस पब्लिश हुई, जिसमें 22 स्टडीज को एनालाइज किया गया। इसके मुताबिक, रेगुलर ताई-ची करने से बॉडी बैलेंस और शारीरिक कार्यक्षमता बेहतर होती है। इससे बुजुर्गों में गिरने का रिस्क भी कम होता है।
इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज हम ताई-ची एक्सरसाइज के हेल्थ बेनिफिट्स पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
- ताई-ची करने का सही तरीका क्या है?
- इसे करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
एक्सपर्ट- सुमित दुबे, फिटनेस कोच, वेटलॉस एक्सपर्ट, फाउंडर– SDF, दिल्ली
सवाल- ताई-ची क्या है?
जवाब- ताई-ची चीन की एक पारंपरिक एक्सरसाइज और मार्शल आर्ट है। इसमें शरीर को धीमी, नियंत्रित और लयबद्ध गति से मूव किया जाता है। साथ ही गहरी सांस लेने और मन को एकाग्र रखने पर जोर दिया जाता है। यही वजह है कि इसे फिजिकल और मेंटल हेल्थ, दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
सवाल- ताई-ची और योग में क्या अंतर है?
जवाब- ताई-ची और योग दोनों शरीर और मन के तालमेल पर काम करते हैं, लेकिन इनके अभ्यास का तरीका अलग है। दोनों का फर्क ग्राफिक में देखिए-

सवाल- ताई-ची के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं?
जवाब- यह एक लो-इम्पैक्ट एक्सरसाइज है, जो फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद है। ताई-ची के सभी फायदे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- ताई-ची करने का सही तरीका क्या है?
जवाब- शुरुआत में आसान मूवमेंट्स सीखें और सही तकनीक पर ध्यान दें। शुरुआती दिनों में किसी ट्रेनर की मदद लेना बेहतर है। ट्रेनर आपको सही टेकनीक सिखा सकता है। इससे गलत पोस्चर जैसी तकनीकी गलतियों से बचेंगे। ताई-ची का सही तरीका ग्राफिक में देखिए-

सवाल- ताई-ची किन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है?
जवाब- इसे हर उम्र के लोग कर सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह ज्यादा फायदेमंद है, जैसेकि-
- जिनकी उम्र 60 के ऊपर है।
- जिन्हें बॉडी बैलेंस बनाने में परेशानी होती है।
- जिनके जोड़ों में दर्द रहता है।
- जिन्हें स्ट्रेस, एंग्जाइटी है।

सवाल- ताई-ची करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब- ताई-ची सुरक्षित एक्सरसाइज है, लेकिन इसे सही तकनीक और अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही करना चाहिए। सभी सावधानियां ग्राफिक में देखिए-

ताई-ची एक्सरसाइज से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब
सवाल- ताई-ची हार्ट हेल्थ को कैसे सपोर्ट करती है?
जवाब- ताई-ची में मूवमेंट्स कंट्रोल्ड होते हैं और गहरी सांस लेनी होती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है। ताई-ची से स्ट्रेस कम होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है।
सवाल- ताई-ची जॉइंट्स और मसल्स हेल्थ को कैसे सपोर्ट करती है?
जवाब- ताई-ची से जोड़ों का मूवमेंट बेहतर होता है और उन पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता। नियमित अभ्यास से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, शरीर का संतुलन बेहतर होता है और फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है।
सवाल- क्या ताई-ची से वजन कम करने में मदद मिलती है?
जवाब- हां, ताई-ची कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। लेकिन यह लो-इम्पैक्ट एक्सरसाइज है। इसलिए सिर्फ ताई-ची पर निर्भर रहना सही नहीं है। इसके साथ बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर अन्य फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है।
सवाल- क्या ताई-ची शुरू करने के लिए किसी ट्रेनर की जरूरत होती है?
जवाब- शुरुआत में ट्रेनर की मदद लेना बेहतर है। इससे सही पोस्चर, मूवमेंट और सांस लेने की तकनीक पता चलती है, जिससे चोट का जोखिम कम होता है। बुनियादी तकनीक सीखने के बाद अभ्यास आसान होता है।
सवाल- ताई-ची कितनी देर करनी चाहिए?
जवाब- शुरुआत 15-20 मिनट से करनी चाहिए। धीरे-धीरे इसे 30-60 मिनट तक बढ़ा सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में कम-से-कम 3-5 दिन नियमित अभ्यास करना फायदेमंद है।
सवाल- ताई-ची करने का सही समय क्या है?
जवाब- इसका कोई एक तय समय नहीं है। इसे सुबह या शाम, अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। लेकिन सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि उस समय शरीर और मन, दोनों तरोताजा रहते हैं। ध्यान रखें, खाना खाने के तुरंत बाद ताई-ची न करें।
सवाल- किन संकेतों पर एक्सरसाइज तुरंत रोक देनी चाहिए?
जवाब- अगर ताई-ची करते समय काेई असहजता हो तो तुरंत अभ्यास रोक दें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें, जैसेकि-
- जोड़ों या मांसपेशियों में तेज दर्द
- बॉडी-बैलेंस करने में परेशानी
- सांस लेने में तकलीफ
- सीने में दर्द
- तेज चक्कर
- बेहोशी
सवाल- ताई-ची किन्हें नहीं करनी चाहिए?
जवाब- कुछ लोगों को ताई-ची से परेशानी हो सकती है। इसलिए इन्हें ये एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए, जैसेकि-
- जिन्हें गंभीर चोट या जोड़ों में दर्द हो।
- जिन्हें अक्सर चक्कर आता हो।
- जिनकी हड्डी में फ्रैक्चर हुआ हो।
- जिनकी हाल ही में सर्जरी हुई हो।
- जिन्हें कोई क्रॉनिक हेल्थ कंडीशन (जैसे गठिया, हार्ट डिजीज) हो।
- गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह से करें।
……………………..
जरूरत की ये खबर भी पढ़िए
जरूरत की खबर- क्या कोलेस्ट्रॉल सचमुच हमारा दुश्मन है?: डॉक्टर से समझें गुड-बैड कोलेस्ट्रॉल का साइंस, ये कब जरूरी और कब खतरनाक

कोलेस्ट्रॉल का नाम सुनते ही अक्सर दिमाग में एक ही बात आती है, यह शरीर के लिए नुकसानदायक है। लेकिन कहानी इतनी सीधी भी नहीं है। कोलेस्ट्रॉल हमारी कोशिकाओं, हार्मोन और विटामिन D के निर्माण के लिए जरूरी है। परेशानी तब शुरू होती है, जब शरीर में इसका संतुलन बिगड़ जाता है और खासतौर पर LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। पूरी खबर पढ़िए…

