Headlines

There will be no respite from the heat at the beginning of the month, with maximum temperatures hovering around 32-33 degrees.



अमृतसर | महीने के पहले दिन ही अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज हुआ। यानी अक्टूबर शुरू में रातों में अभी वह ठंडक नहीं आई है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने कहा कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में मौसम साफ रहने वाला है। 1 से 5 तक बारिश के आसार

.

पहला सप्ताह (1-7 अक्टूबर): दिन में धूप व गर्मी (32-33 डिग्री); 1-5 तक साफ मौसम, 6-7 को हल्की बारिश। .दूसरा सप्ताह (8-15 अक्टूबर): पारे में गिरावट शुरू; सुबह-शाम ठंडक की अहसास। .तीसरा सप्ताह (16-22 अक्टूबर): मौसम संक्रमण के दौर में रहेगा। दिन अपेक्षाकृत सुहावने और रातें पहले से ठंडी महसूस होने लगेंगी।

चौथा सप्ताह (23-31 अक्टूबर): गुलाबी ठंड की दस्तक; तापमान में भारी गिरावट से बढ़ेगी सर्दी। 1 अक्टूबर को अमृतसर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा। अक्टूबर में अमृतसर का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 32 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहता है।

इस हिसाब से इस बार अक्टूबर की शुरुआत में दिन का तापमान सामान्य औसत से करीब 1.5 डिग्री ज्यादा रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य औसत से करीब 5.2 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर में बारिश की मात्रा काफी कम रहती है। 1 अक्टूबर तक सामान्य संचयी बारिश करीब 0.2 मिमी, 10 अक्टूबर तक 3.7 मिमी, 15 अक्टूबर तक 5.2 मिमी, 20 अक्टूबर तक 7.5 मिमी और 31 अक्टूबर तक करीब 8.1 मिमी पहुंचती है।

इसका मतलब है कि अक्टूबर सामान्य तौर पर सूखा रहने वाला महीना है। हालांकि अमृतसर के पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि कम बारिश वाले इस महीने में भी अगर कोई सक्रिय मौसम प्रणाली बन जाए तो बारिश अचानक तेज हो सकती है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में दिन का तापमान 32-33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जीएनडीयू में पेड़ की छाव, हल्की धूप के बीच जाती छात्राएं ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *